✒️ प्रभावितों को फौरी राहत के 05—05 हजार के चेक वितरित
सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। उपजिलाधिकारी कोश्याकुटौली विपिन पंत ने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत आपदाग्रस्त क्वारब क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दैवीय आपदा की चपेट में आए प्रभावितों को फौरी राहत के 5-5 हजार के चेक भी वितरित किए।
ADVERTISEMENTS


एसडीएम विपिन पंत द्वारा क्वारब के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। उनके साथ कानूनगो नरेश असवाल, पटवारी ललित मोहन, लोक निर्माण व विद्युत विभाग के अवर अभियंता भी मौजूद रहे। एसडीएम द्वारा 06 आपदाग्रस्त लोगों को फोरी राहत के 05—05 हजार के चेक वितरित किए गए। उन्होंने मौना क्वारब सड़क का भी निरीक्षण किया। वहां पर आये मलबे को भी लोक निर्माण विभाग द्वारा हटाया गया।
ADVERTISEMENTS


