HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : रात भर तारबाड़ में उलझे गुलदार का किया रेस्क्यू

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : रात भर तारबाड़ में उलझे गुलदार का किया रेस्क्यू

✒️ वन विभाग की टीम ने चलाया संयुक्त ऑपरेशन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। वन विभाग की संयुक्त टीम ने एक बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देते हुए तारबाड़ में फंसे गुलदार का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है। प्राथमिक उपचार के बाद गुलदार को फिलहाल ऑब्जरवेशन में रखा गया है। जल्द ही उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

गुलदार का रेस्क्यू : प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा व सोमेश्वर के सीमावर्ती ककराल क्षेत्र में एक गुलदार नदी किनारे लगी तारबाड़ में रात के समय फंस गया। उसके गुर्राने की आवाज सुन स्थानीय लोग सकते में आ गये और वन विभाग को सूचित किया गया।

रात भर तारबाड़ में उलझे गुलदार का किया रेस्क्यू
रात भर तारबाड़ में उलझे गुलदार का किया रेस्क्यू

खंबे सहित तोड़ दी थी तारबाड़, रात भर गुर्राता रहा

रात का वक्त होने के चलते विभाग द्वारा सुबह का इंतजार किया गया। सुबह तक यह गुलदार तारबाड़ को खंबे सहित तोड़ चुका था, जो कि उसके पांव में ही फंसा रह गया था। इस मुश्किल वक्त में उसका रेस्क्यू बहुत जरूरी होने के साथ ही कठिन भी था।

संयुक्त टीम का हुआ गठन

ऐसे में वन विभाग की सोमेश्वर व अल्मोड़ा की संयुक्त टीम का गठन हुआ। आरओ अल्मोड़ा मोहन राम आर्य व आरओ सोमेश्वर मनोज लोहनी सहित संपूर्ण स्टॉफ मौके पर पहुंच गया। वन दरोगा भुवन लाल टम्टा ने गुलदार की पोजिशन देख उसे ट्रेंकुलाइज किया। सुबह करीब 11 से 11.30 बजे के बीच यह अभियान पूरा हुआ और गुलदार का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर अल्मोड़ा लाया गया।

जहां रेस्क्यू सेंटर में गुलदार का प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि गुलदार का एक कैनाइन दांत टूटा हुआ है। इधर आरओ मोहन राम आर्य ने बताया कि गुलदार की आयु करीब 6 से 7 साल के बीच की मादा है। अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। जल्द ही उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments