HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : उत्कृष्ट कार्यों पर वन दरोगा भुवन लाल टम्टा सहित कई...

अल्मोड़ा : उत्कृष्ट कार्यों पर वन दरोगा भुवन लाल टम्टा सहित कई सम्मानित

👉 यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरडिया, पशु चिकित्सक सुरेन्द्र सिंह गर्बयाल व रचना टम्टा, सामाजिक कार्यकर्ती कामिनी कश्यप का भी हुआ सम्मान

✒️ नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा का कार्यक्रम

अल्मोड़ा। पालिका परिषद अल्मोड़ा के तत्वाधान में गांधी जयंती पर विविध कार्यक्रम हुए। प्रात:काल पालिकाध्यक्ष ने झंडारोहण किया। महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया गया। इस मौके पर ईमानदारी से कर्तव्य निर्वहन व उत्कृष्ट कार्य करने पर वन दरोगा भुवन लाल टम्टा, यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरडिया, पशु चिकित्सक सुरेन्द्र सिंह गरबयाल, पशु चिकित्सक बाड़ेछीना रचना टम्टा एवं सामाजिक कार्यकर्ती श्रीमती कामिनी कश्यप को सम्मानित भी किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरडिया, पशु चिकित्सक सुरेन्द्र सिंह गर्बयाल व रचना टम्टा, सामाजिक कार्यकर्ती कामिनी कश्यप का भी हुआ सम्मान
यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरडिया, पशु चिकित्सक सुरेन्द्र सिंह गर्बयाल व रचना टम्टा, सामाजिक कार्यकर्ती कामिनी कश्यप का भी हुआ सम्मान

आज सोमवार को नगर पालिका परिषद, अल्मोड़ा में गांधी जयंती के अवसर पर प्रातः 08 बजे पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में झंडारोहण कार्यक्रम हुआ। तदुपरान्त पालिका सभागार में गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के साथ-साथ लाल बहादुर शास्त्री की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया गया। सभागार में उपस्थित तमाम वक्ताओं ने महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के जीवन दर्शन को लेकर प्रकाश डाला। पालिकाध्यक्ष द्वारा महात्मा गांधी द्वारा भारत को आजादी दिलाने में जो संघर्ष किया गया उसके महत्व से सभी को अवगत कराया गया ।

वन दरोगा भुवन लाल टम्टा

इस अवसर पर अल्मोडा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों क्रमशः यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरडिया, वन दरोगा भुवन लाल टम्टा, पशु चिकित्सक सुरेन्द्र सिंह गर्बयाल, बाड़ेछीना की रचना टम्टा, सामाजिक कार्यकर्ती कामिनी कश्यप को प्रशस्ति पत्र देकर शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह से सम्मानित करते हुए पालिका के पर्यावरण मित्र एवं पालिका कर्मचारियों व महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पालिका के सभासद राजेन्द्र तिवारी, हेमचन्द्र तिवारी, सौरभ वर्मा, पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, पूर्व सभासद मनीष जोशी, भूपेन्द्र जोशी, सिटी मिशन मैनेजर मनोज कर्नाटक सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, कार्यालय अधीक्षक कमल कुमार पाठक सहित पालिका के समस्त कर्मचारी एवं समूह की महिलाएं व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments