HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : 10वीं में फेल होने पर छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम

हल्द्वानी : 10वीं में फेल होने पर छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

हल्द्वानी/लालकुआं | बिन्दुखत्ता निवासी एक छात्रा हाईस्कूल में फेल हो गई। फेल होने के बाद वह अवसाद में आ गई। उसने बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ गटक लिया। आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd

मेडिकल चौकी इंचार्ज प्रवीण तेवतिया ने बताया कि संजय नगर बिन्दुखत्ता निवासी शानू आर्या (16) हाईस्कूल की छात्रा थी। कहा कि 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आया। रिजल्ट में वह फेल हो गई। इस कारण उसने बुधवार की शाम करीब छह बजे विषैला पदार्थ निगल लिया।

छात्रा की तबियत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments