HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : बागजाला में बिष्ट क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ

लालकुआं : बागजाला में बिष्ट क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

लालकुआं | लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गौलापार स्थित बागजाला में बिष्ट क्रिकेट एकेडमी का शुभारंभ गुरुवार को बागजाला निवासी युवा कांग्रेस नेता हेमंत पाल आर्य ने किया। बतौर मुख्य अतिथि हेमंत पाल आर्य ने कहा कि इस एकेडमी के शुरू हो जाने से क्षेत्र कि खेल प्रतिभाओं को प्रतिभा निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास व बच्चों में छपी प्रतिभाओं को उभारने के लिए बागजाला में एकेडमी की स्थापना की गई तथा जिसमें नए खिलाडियों के साथ-साथ क्रिकेट में दिलचस्पी रखने वाले छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं युवा नेता हेमंत पाल आर्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदर पाल आर्य के बड़े पुत्र है जो लगातार क्षेत्र में समाजिक एवं धार्मिक कार्यों में आगे रहते हैं।

इधर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिष्ट क्रिकेट एकेडमी के स्वामी नवीन सिंह बिष्ट, पूर्व भारतीय सैनिक गोकुल सिंह बिष्ट, गणेश चन्द्र मौर्य, गुड्डू आर्य, हर्षित कुमार, हिमांशु आर्य, रूद्रआर्य, भीम कुमार, नानू आर्य आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments