HomeNational13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग, 11 बजे तक त्रिपुरा में...

13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग, 11 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 36.42% मतदान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्ली | 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए सेकेंड फेज की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी है। यह शाम 6 बजे खत्म होगी। त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 36.42% और सबसे कम महाराष्ट्र में 18.83% वोटिंग हुई है।

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छह संसदीय सीटों पर आज सुबह सात बजे मतदान प्रारंभ होने के बाद 11 बजे तक औसतन 28.15 प्रतिशत, राजस्थान में 26.84%, उत्तर प्रदेश में 24.31%, बिहार में 21.68%, पश्चिम बंगाल में करीब 31.25%, महाराष्ट्र में 18.83%, केरल में 25.51%, त्रिपुरा में करीब 36.82%, असम में 27.43%, छत्तीसगढ़ में करीब 35.47%, मणिपुर में 33.22, केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में करीब 26.61% और कर्नाटक में 22.34 प्रतिशत मतदान हुआ है।

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बंगाल की दो लोकसभा सीटों बालूरघाट और रायगंज में सेंट्रल फोर्सेस महिलाओं को वोटिंग से रोक रही हैं। बालूरघाट में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और तृणमूल वर्कर्स के बीच झड़प भी हुई।

सेकेंड फेज में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व CM और 3 फिल्मी सितारे मैदान में हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, शशि थरूर और हेमा मालिनी की सीट पर भी वोटिंग हो रही है। आउटर मणिपुर के कुछ हिस्सों में आज दोबारा वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने इस सीट पर दो फेज में चुनाव की घोषणा की थी। 2019 में सेकेंड फेज की सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा को 50 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। अन्य को 9 सीटें मिली थीं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 1,198 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर से है। इससे पहले 19 अप्रैल को पहले फेज की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज के बाद 5 फेज की वोटिंग 1 जून तक खत्म होगी। इसके बाद 4 जून को रिजल्ट की घोषणा होगी।

दूसरे चरण के चुनाव में केरल की 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ- आठ , मध्य प्रदेश की छह, असम और बिहार की पांच-पांच, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल की तीन-तीन और जम्मू-कश्मीर, मणिपुर तथा त्रिपुरा की एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 88 सीटों के 1.67 लाख मतदान केंद्रों पर 15.88 करोड़ से अधिक मतदाता 1206 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन में बंद कर देंगे। चुनाव परिणाम चार जून को आयेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments