HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कल से जाखनदेवी सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू होेने की उम्मीद

अल्मोड़ा: कल से जाखनदेवी सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू होेने की उम्मीद

ADVERTISEMENTS

✍🏻 जल निगम अधिकारियों ने विनय किरौला व विनोद तिवारी को दिया आश्वासन

सीएनई​ रिपोर्टर, अल्मोड़ा: लंबे समय से मुसीबत का सबब बनी नगर की जाखनदेवी सड़क में कल यानी 26 अप्रैल से डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य शुरू होगा। यह आश्वासन आज जल निगम के अधिकारियों ने इस संबंध में उनसे मिलने गए धर्म​ निरपेक्ष मंच के संयोजक विनय किरौला व राष्ट्रनीति संगठन के प्रमुख विनोद तिवारी को दिया है। मालूम हो कि जल्द सड़क सुधारीकरण का काम शुरू नहीं होने पर विनय किरौला ने अनशन की चेतावनी दी थी।

काफी समय से मुश्किल राह बनी अल्मोड़ा नगर की जाखनदेवी सड़क की दशा सुधारने की लगातार मांग कर विनय किरौला व विनोद तिवारी आज जल निगम के अधिकारियों से मिले और उसने सड़क सुधारने की दिशा में हो रहे प्रयासों के बारे में चर्चा की। विनय किरौला ने बताया कि जल निगम के अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कल यानी 26 अप्रैल से सड़क में डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य आरंभ हो जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि विगत महीनों में जाखनदेवी सड़क सीवर लाइन बिछाने के​ लिए खोदी गई। ​इसके बाद से जाखनदेवी रोड की हालत खस्ता हो गई और सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया गया। जिससे लोगों में आक्रोश पनपा। सड़क से गुजरने में या​त्री व राहगीर काफी परेशानी झेलते आ रहे हैं। स्थानीय लोगों को धूल फांकनी पड़ रही है। इसी खराब हालात के विरोध में हाल में जाखनदेवी सड़क पर प्रदर्शन भी हुए और जाम भी लगा दिया था। बहरहाल में उम्मीद जगी है कि सड़क जल्द सुविधाजनक हो जाएगी। यह उम्मीद आज मिले आश्वासन से जगी है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments