HomeUttarakhandAlmoraदु:खद: अल्मोड़ा पुलिस के जवान की असामयिक मौत

दु:खद: अल्मोड़ा पुलिस के जवान की असामयिक मौत

ADVERTISEMENTS

✍🏻 पुलिस परिवार में शोक की लहर, शोक सलामी के साथ दी अंतिम विदाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज अल्मोड़ा पुलिस परिवार से एक दु:खद समाचार प्रकाश में आया है। जनपद अल्मोड़ा के थाना द्वाराहाट में नियुक्त कांस्टेबिल नवीन सिंह कन्याल का आज असामयिक निधन हो गया है। इसकी वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। स्व. नवीन सिंह कन्याल मूल रुप से जनपद पिथौरागढ़ के भनड़ा डीडीहाट के निवासी थे। इससे पूरे जनपद में पुलिस परिवार में शोक की लहर है।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक नवीन सिंह कन्याल पुलिस विभाग में वर्ष 1997 में आरक्षी के पद में भर्ती हुए थे। आज जैसे ही उनके निधन की खबर मिली, तो पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत पुलिस जवान को सेरिमोनियल गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई, इसके बाद अंतिम अश्रुपूर्ण विदाई दी गई। एसएसपी देवेन्द्र पींचा, सीओ विमल प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक रानीखेत अशोक कुमार धनकड़, थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार समेत पुलिस बल द्वारा दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र व पुष्पाजंलि अर्पित कर नम आखों से श्रद्धाजंलि दी। एसएसपी समेत अल्मोड़ा पुलिस के जवानों ने दिवंगत जवान के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंत्येष्टि के लिए गृह क्षेत्र रवाना किया।

इधर पुलिस परिवार की ओर से जारी शोक संवेदना में कहा गया है कि आरक्षी स्व. नवीन सिंह कन्याल ने सदैव विभाग के लिए मेहनत, लगन व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य किया। पुलिस विभाग में इनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। उनका अचानक दुनिया से चले जाना पुलिस परिवार की बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके पारिवारिक जनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments