HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: चुनाव तिथि करीब आते ही प्रचार कार्य को लगे पंख

अल्मोड़ा: चुनाव तिथि करीब आते ही प्रचार कार्य को लगे पंख

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍🏻 गांव—गांव और घर—घर पहुंच रहे भाजपा व कांग्रेस की टोलियां

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: ज्यों—ज्यों चुनाव की तिथि करीब आते जा रही है, उसी अनुरुप प्रचार कार्य गति पकड़ते जा रहा है। यूं तो प्रत्येक प्रत्याशी व उनके समर्थक लगातार प्रचार में जुटे हैं, खासकर भाजपा व कांग्रेस का प्रचार कार्य जोरशोर से चल रहा है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं की टोलियां गांव—गांव व घर—घर पहुंच कर अपने—अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे हैं।
कांग्रेस की टोली पहुंची घर—घर

आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में नगर के मोहल्ला दरबारी नगर, ढूंगाधारा व मकेड़ी में घर—घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर श्री जोशी ने लोगों से कहा कि भाजपा सरकार के राज में लोकतंत्र खतरे में है, क्योंकि भाजपा की मंशा संविधान को खत्म करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों को डरा धमकाकर जबरन भाजपा में शामिल किया जा रहा है और ऐसे में देश गंभीर दौर से गुजर रहा है। सरकारी विभागों का निजीकरण कर पूंजीपतियों को सौंपा जा रहा है। रोजगार का संकट पैदा कर दिया है और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। उनके साथ प्रचार अभियान में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, प्रदेश सचिव लता तिवारी, कांग्रेस महामंत्री गीता मेहरा, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविन्द रौतेला, मदन डांगी, रुचि कुटौला, गोविन्द मेहरा, प्रदेश सचिव लीला जोशी, रजनी टम्टा, शीतल टम्टा, रंजना टम्टा, सरस्वती टम्टा, पूजा टम्टा, मीरा देवी, नेहा टम्टा, बिना टम्टा, गीता टम्टा, धीरा तिवारी, कला भट्ट, भावना वर्मा, राधा टम्टा, काजल, तारा, जया जोशी आदि उपस्थित थे।
मोहल्ले—मोहल्ले पहुंची भाजपा की टोलियां

दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं की टोलियां हर क्षेत्र व मोहल्लों में पहुंच रही हैं। इसी क्रम में आज भी विभिन्न टोलियों ने घर—घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया और मोदी सरकार की उपलब्धियां व विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही विकास के लिए तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के​ लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की पुरजोर अपील की। आज भाजपा के नगर महामंत्री मनोज जोशी व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थपलिया, मल्ला जोशीखोला, विवेकानंद पुरी मोहल्लों में प्रचार किया। इस दल में लता पांडे, बीना नयाल, रेखा आर्य, नगराध्यक्ष भावना तिवारी, वसुधा पंत, तारा जीना, ममता साह, ललिता पंचपाल, नेहा उप्रेती, माला देवी, जानकी देवी, दिनेश मठपाल, भावना रावत, रमेश मेर, अजय वर्मा, विद्या सागर अण्डोला, जगमोहन बिष्ट आदि शामिल रहे। भाजपा की दूसरी टोली ने युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा के नेतृत्व में तल्ला चीनाखान में प्रचार प्रसार किया। इस टोली में मोहित बिष्ट, राहुल बिष्ट, त्रिलोक रौतेला, पंकज फर्त्याल, खजान पांडे, पारस कांडपाल, दीक्षित सिराड़ी आदि कार्यकर्ता शाामिल रहे। जिला उपाध्यक्ष मीना भैसोड़ा व निर्मला जोशी के नेतृत्व में टोली ने बक्शीखोला, झीझाड़, स्युनराकोट क्षेत्र में प्रचार किया। टोली में पूर्व सभासद श्याम पांडे, वरिष्ठ नेता रणजीत सिंह भण्डारी, पूरन रावत, संजय टम्टा, चन्दन रावत आदि शामिल रहे। युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष चन्दन बहुगुणा के नेतृत्व में गंगोला मोहल्ला, जौहरी बाजार, खजांची मोहल्ला, सेलाखोला, चौघानपाटा में प्रचार किया। इस टोली में शामिल संजय भट्ट, प्रेम डालाकोटी, रघुवीर कुमार, खजान पांडे, मोहित बिष्ट, विवेक रावत, पारस कांडपाल, राहुल बिष्ट, नमन गुरुरानी, आशीष उपाध्याय आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments