HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : एनकाउंटर में मारा गया बाबा तरसेम सिंह का हत्यारा

उत्तराखंड ब्रेकिंग : एनकाउंटर में मारा गया बाबा तरसेम सिंह का हत्यारा

ADVERTISEMENTS

देहरादून | उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद स्थित नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू को राज्य की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है। हत्यारे का दूसरा साथी फरार हो गया है और उसकी तलाश में एसटीएफ और पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता, महानिरीक्षक, पुलिस आधुनिकीकरण (पीएम) नीलेश आनन्द भरणे ने बताया कि मंगलवार सुबह भोर में हरिद्वार जनपद के अंतर्गत, पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू मारा गया। जबकि उसका साथी भाग गया। उन्होंने बताया कि आज अपराह्न दो बजे पूरे मामले की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उल्लेखनीय है कि 28 मार्च की सुबह नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के खुलासे को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया था। लगातार एसटीएफ और पुलिस दोनों हत्यारों की तलाश कर रही थी।

नैनीताल (दर्दनाक हादसा) : खाई में गिरी बोलेरो, आठ लोगों की मौत, दो घायल

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने दिया नानकमत्ता हत्याकांड पर अपडेट, शूटरों पर अब 1-1 लाख रूपए का इनाम

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments