HomeBreaking Newsएसएसपी मंजूनाथ टीसी ने दिया नानकमत्ता हत्याकांड पर अपडेट, शूटरों पर अब...

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने दिया नानकमत्ता हत्याकांड पर अपडेट, शूटरों पर अब 1-1 लाख रूपए का इनाम

ADVERTISEMENTS

नानकमत्ता हत्याकांड अपडेट | 28 मार्च को हुए नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की हत्या मामले में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने अपडेट दिया है, उन्होंने बताया ‘अपराधियों को एकत्रित करने, संसाधन जुटाने और हथियार उपलब्ध कराने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले हत्याकांड में शामिल रहे 4 षड्यंत्रकारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं फरार शूटरों सर्वजीत सिंह और अमरजीत सिंह की तलाश लगातार जारी है, इन पर अब 1-1 लाख रूपए का इनाम रखा गया है।

आज गिरफ्तार हुए 3 आरोपियों के नाम पते

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

1- जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिन्टू पुत्र सतपाल सिंह निवासी केशोवाला मोड थाना बाजपुर जिला ऊधमसिंहनगर
2- सुखदेव सिंह गिल उर्फ सोनू गिल पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी बन्नाखेडा थाना बाजपुर जिला ऊधमसिंहनगर
3- परगट सिंह पुत्र सोबरन सिंह निवासी तुलापुर थाना बिलसण्डा पीलीभीत

पहले गिरफ्तार हुए 4 षड्यंत्रकारियों के नाम

1- दिलबाग सिंह
2- बलकार सिंह
3- हरविन्दर सिंह उर्फ पिन्दी
4- अमरदीप सिंह

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया…

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि चारों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं आगे कि जांच में पता चला कि परगट सिंह पुत्र सोबरन सिंह निवासी तुलापुर थाना बिलसण्डा पीलीभीत तथा सुल्तान सिंह निवासी ग्राम दडहा थाना बिलासपुर व सतनाम सिंह निवासी कुईया महोलिया थाना बन्डा शाहजहांपुर भी बाबा तरसेम सिंह की हत्या की साजिश में शामिल हैं। सुल्तान सिंह शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू के निकट सम्पर्क में था तथा बिट्टू को हत्याकाण्ड के लिए तैयार करने वाला सुल्तान सिंह ही है। सुल्तान सिंह का काफी लम्बा चौड़ा आपराधिक इतिहास है।

परगट सिंह को मुखबिर की सूचना के आधार पर 6 अप्रैल को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि जिस हथियार 315 बोर की रायफल से बाबा तरसेम सिंह की हत्या की गई है, वह अस्लाह जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिन्टू पुत्र सतपाल सिंह निवासी केशोवाला मोड थाना बाजपुर और सुखदेव सिंह गिल उर्फ सोनू गिल पुत्र सत्यपाल सिंह निवासी बन्नाखेडा थाना बाजपुर ने शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू तथा सर्वजीत सिंह को बाजपुर में ही 17 मार्च को जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिन्टू की स्विफ्ट कार में उपलब्ध कराया था। स्विफ्ट कार को पुलिस ने पूर्व में बरामद कर लिया है।

शूटर अमरजीत उर्फ बिट्टू तथा जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिन्टू आपस में फुफेरे भाई है, दोनों मूल रूप से सिंहोर बिलासपुर के रहने वाले है व वर्ष 2014 में थाना रुद्रपुर से एटीएम चोरी व पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के मामले में दोनों जेल जा चुके हैं। पुलिस टीम ने 6 अप्रैल को जसपाल सिंह भट्टी और 7 अप्रैल को सुखदेव सिंह गिल को भी गिरफ्तार कर लिया। जसपाल सिंह भट्टी उर्फ मिन्टू एवं सुखदेव सिंह उर्फ सोनू वर्ष 2011 में थाना बाजपुर से हत्या के मामले में साथ-साथ जेल भी गए है। जसपाल सिंह भट्टी थाना किच्छा का गैंगस्टर भी रहा है जिसके उत्तराखण्ड व उत्तर प्रदेश में कई मुकदमे दर्ज है। फिलहाल परगट सिंह के आपराधिक इतिहास की जानकारी निकाली जा रही है।

सर्वजीत सिंह और अमरजीत सिंह
सर्वजीत सिंह और अमरजीत सिंह

दोनों शूटरों पर अब 1-1 लाख रूपए का इनाम

नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में प्रमुख जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह की हत्या करने वाले दो शूटर सर्वजीत सिंह और अमरजीत सिंह अभी भी फरार है, जिनकी पुलिस लगातार तलाश कर रही है, दोनों शूटरों पर पहले 25-25 हजार का इनाम था जिसे बढ़ाकर अब 1-1 लाख रूपए कर दिया गया है।

अगर किसी को भी सर्वजीत सिंह और अमरजीत सिंह के बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो वह SO NANAKΜΑΤΤΑ 9411112911/ 6395519116, CO SITARGANJ 9411112998/ 9456572111, CO KHATIMA 9411112746/ 7452008411, SP. CITY RUDRAPUR 9411112742/ 9412893906, SP. CRIME US NAGAR 9411112456, SSP US NAGAR 9411112711 को सूचना दे सकता है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments