HomeAccidentनैनीताल (दर्दनाक हादसा) : खाई में गिरी बोलेरो, आठ लोगों की मौत,...

नैनीताल (दर्दनाक हादसा) : खाई में गिरी बोलेरो, आठ लोगों की मौत, दो घायल

नैनीताल समाचार | नैनीताल जिले बेतालघाट क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया, यहां देर रात एक बोलेरो गहरी खाई में गिर गई, इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल है। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल भिजवाया और सभी शवों को खाई से निकाला। वाहन में 10 लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात 10:30 बजे करीब बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित ऊंचाकोट से एक बोलेरो (UK04-CC-0495) नेपाली मूल के मजदूरों को टनकपुर ले जा रही थी। मल्लागांव के पास पहुंचने पर चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया, इस दौरान टीम ने दो घायलों को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेतालघाट भिजवाया। साथ ही सभी शवों को खाई से निकालकर पुलिस को सौंप दिया।

बेतालघाट एसओ अनीस अहमद ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। रात करीब 12 बजे तक बोलेरो चालक बेतालघाट निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र कुमार समेत आठ शव खाई से निकाल लिए गए। नेपाली मूल के यह मजदूर टनकपुर के लिए निकले थे। ये सभी बेतालघाट में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। थानाध्यक्ष ने बताया, दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। सभी श्रमिक ठेकेदार के अंडर कार्य कर रहे थे।

मृतकों के नाम

इस दर्दनाक हादसे में चालक राजेन्द्र कुमार पुत्र हरिराम, निवासी- बासकोट, बेतालघाट, नैनीताल 50 वर्षीय विशराम चौधरी, 40 वर्षीय अंतराम चौधरी, 60 वर्षीय गोपाल बसनियत, 55 वर्षीय उदयराम चौधरी, 30 वर्षीय विनोद चौधरी, 45 वर्षीय तिलक चौधरी, 45 वर्षीय धीरज चौधरी की मौत हो गई। सभी सात लोग महेन्द्रनगर, नेपाल के निवासी थे। इसके अलावा हादसे में छोटू चौधरी उर्फ जनल, शांति चौधरी पुत्र धीरज चौधरी घायल है जिनका इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments