HomeUttarakhandNainitalरुद्रपुर : एक स्मैक तो दूसरा तमंचा, तीसरा नेपाल मैन्युफैक्चर्ड सिगरेट के...

रुद्रपुर : एक स्मैक तो दूसरा तमंचा, तीसरा नेपाल मैन्युफैक्चर्ड सिगरेट के साथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर | लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के बाद से ही पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, पुलिस आए दिन कैश, शराब, अवैध सिगरेट, स्मैक आदि के साथ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर रही है।

एक स्मैक तो दूसरा तमंचा के साथ गिरफ्तार

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सितारगंज पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान ग्राम सतुएया बहेड़ी उत्तराखंड उत्तर प्रदेश बॉर्डर क्षेत्र से कृष्ण दास पुत्र नंद गोपाल दास नि. ठाकुर नगर खेड़ा थाना ट्रांजिट कैंप जिला उधम सिंह नगर को मोटरसाइकिल समेत 16 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दिनेशपुर पुलिस ने आज गुरुवार को रामबाग पेट्रोल पंप के पास से विक्की सरकार पुत्र रितु सरकार निवासी वार्ड नंबर 9 दिनेशपुर थाना को एक अदद तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर एवं चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

नेपाल मैन्युफैक्चर्ड सिगरेट के साथ युवक गिरफ्तार

खटीमा में थाना झनकईया पुलिस ने बुधवार को बाईस पुल मेलाघाट रोड में वाहन चेकिंग के दौरान सिद्धार्थ कुमार पुत्र देवेन्द्र गौतम निवासी ऊंची बगुलिया थाना झनकईया को 10 पेटी खुकरी सिगरेट व स्विफ्ट डिजायर संख्या UK 08 N 8867 के साथ गिरफ्तार किया, मामले की जांच कस्टम विभाग खटीमा को सौंप दी गई। पुलिस ने जो 10 पेटी सिगरेट बरामद की है वह नेपाल मैन्युफैक्चर्ड है जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपए है।

गदरपुर क्षेत्र में 4 वारण्टी गिरफ्तार

1- राजपाल सिंह पुत्र लेखराज निवासी ग्राम – सकैनिया पो. सुभाषनगर थाना गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर।

2- नन्हें पुत्र डालचन्द्र निवासी वार्ड नम्बर- 3 सिनेमा रोड़ गदरपुर थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर।

3- दीपक विश्वास पुत्र दलीप विश्वास निवासी ग्राम पिपलिया नम्बर-1 थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर।

4- राकेश कुमार पुत्र सन्तलाल चुघ निवासी ग्राम सूरजपुर थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments