HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: युवा भाजपा नेता राजेंद्र भंडारी का निधन, शोक

बागेश्वर: युवा भाजपा नेता राजेंद्र भंडारी का निधन, शोक

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़: युवा भाजपा नेता व जिनखोला बूथ के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी राजू का आकस्मिक निधन हो गया है। वे 42 वर्ष के थे। गत दिवस उन्हें ब्रेन हेमरेज का अटैक पड़ा और हल्द्वानी के एक अस्पताल में उनका उपचार के दौरान निधन हो गया।

ADVERTISEMENTSAd

बुधवार को स्थानीय चक्रव्रतेश्वर घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी। राजू बेहद मिलनसार, व्यवहार कुशल व शांत स्वभाव के थे। उनके अचानक चले जाने से भाजपा को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके निधन पर सांसद अजय टम्टा, विधायक पार्वती दास, जिपं अध्यक्ष बसंती देव, ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवाण, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, संजय परिहार, मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, इंद्र सिंह बिष्ट, डीके जोशी, राजू नेगी, कैलाश खुल्बे, ग्राम प्रधान मंजू बोरा, क्षेपंस भोला दत्त तिवारी, जिपंस जनार्दन लोहुमी, गोपाल सिंह किरमोलिया, सुनीता आर्या, जेसी आर्या, भावना दोसाद, विनोद भट्ट, सुनील दोसाद, केआर आर्या, नंदन सिंह सजवान, पूर्व प्रधान आनंदी बोरा, हेमा पंत आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments