HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: प्रदर्शनकारियों पर मुकदमे दर्ज होने से चढ़ा पारा

अल्मोड़ा: प्रदर्शनकारियों पर मुकदमे दर्ज होने से चढ़ा पारा

✍️ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जताई कड़ी आपत्ति
✍️ मुकदमे वापस नहीं लिये, तो होगा उग्र आंदोलन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: विगत दिनों काम में विलंब के खिलाफ शिखर तिराहा—जाखनदेवी रोड पर धरना—प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा दर्ज होने से देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा का पारा चढ़ा है। आपात बैठक कर मुकदमे दर्ज करने की कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया गया और अविलंब मुकदमे वापस नहीं लेने की स्थिति में आंदोलन का बिगुल फूंकने की चेतावनी दी गई।

दरअसल, आज देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिला व नगर इकाई की एक आपात संयुक्त बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि विगत दिनों नगर के शिखर तिराहे व जाखनदेवी रोड पर व्यापार मंडल ने स्थानीय व्यापारियों व अन्य संगठनों के लोगों ने मिलकर धरना—प्रदर्शन किया था। जिसके जरिये सड़क पर चल रहे सीवर लाइन के कार्य में देरी का विरोध हुआ, क्योंकि इस देरी से व्यापारियों व आम जनमानस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसमें विभागीय अधिकारियों से वार्ता हुई और कार्य जल्द पूरा करने का आश्वासन मिला, इसके बाद सड़क पर धरना—प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।

इधर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के संज्ञान में आया कि उक्त धरना—प्रदर्शन को लेकर सड़क जाम करने के आरोप में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं। तभी आपात बैठक आहूत की। जिसमें मुकदमे दर्ज करने को अन्याय पूर्ण कार्यवाही बताया और इस कार्यवाही का पुरजोर विरोध किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने कहा मुकदमा प्रदर्शनकारियों पर नहीं बल्कि सीवर लाइन कार्य में देरी को लेकर जल निगम के ईई, ठेकेदार व इस कार्य से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। दो माह का समय बीतने के बावजूद जनता को हो रही परेशानी पर प्रशासन पर ध्यान नहीं दे रहा है।

नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कहा कि जाखनदेवी में कछुआ चाल से सड़क पर काम हो रहा है, ​जबकि व्यापारी, व्यापार मंडल व जनप्रतिनिधि लगातार प्रशासन से इस कार्य को त्वरित गति से पूरा करने का अनुरोध कर रहे हैं। जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो मजबूर होकर चक्काजाम व धरना—प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि शासन—प्रशासन ने उनके ही खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिये। जिसकी देवभूमि व्यापार मंडल घोर निंदा करता है। उन्होंने कहा कि अच्छा होता, मुकदमे दर्ज करने के बजाय काम में तेजी लाई जाती। उन्होंने कहा कि सड़क में धीमे कार्य से व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्कूली बच्चों व बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। मगर कोई सुधलेवा नहीं है।उन्होंने दो टूक चेतावनी दी कि यदि जल्दी मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो देवभूमि व्यापार मंडल आगे की रणनीति तय कर आंदोलन करने को बाध्य होगा।

बैठक में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह ‘रिक्खू’, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, वरिष्ठ व्यापारी व पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, जिला प्रभारी युसूफ तिवारी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद पवार ‘भीमा’, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, जिला महिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा, नगर महिला उपाध्यक्ष मनु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, आनंद सिंह भोज, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला संगठन मंत्री नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, नगर उपसचिव जयप्रकाश पांडे, अमन टकवाल, मनीष मल्होत्रा, सुधीर गुप्ता, राजू कुमार, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments