HomeUttarakhandNainitalपहाड़पानी के पास मैक्स खाई में गिरी, 10 घायल

पहाड़पानी के पास मैक्स खाई में गिरी, 10 घायल

ADVERTISEMENTS

नैनीताल | धारी-धानाचूली मोटर मार्ग में पहाड़पानी के पास सरना में सोमवार को हल्द्वानी से जैंती जा रही एक मैक्स वाहन (UK04TA2025) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मैक्स के खाई में गिरने से वाहन में सवार 10 यात्री घायल हो गए।

वाहन के खाई में गिरने की सूचना पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर पदमपुरी सीएचसी भेजा। जहां पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी एसटीएच रेफर कर दिया। साथ ही पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हादसे में मधुलिका (36), अजय पाल सिंह (43), नीतू उपाध्याय (40), दीपा बोरा (36), जीवन चंद्र (39), मंजू शर्मा (32), अर्चना आर्या (37), शष्टी दत्त जोशी (70), बच्ची सिंह (63) और बीना जोशी (35) घायल हो गए।

एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि घायलों को एसटीएच भेजा गया है। उन्होंने कहा कि चालक ने वाहन में ब्रेक नहीं लग पाने के चलते वाहन के खाई में गिरने की बात कहीं गई है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments