HomeBreaking Newsबनभूलपुरा : अब्दुल मलिक और उसके लड़के के खिलाफ लुक आउट नोटिस

बनभूलपुरा : अब्दुल मलिक और उसके लड़के के खिलाफ लुक आउट नोटिस

ADVERTISEMENTS

📌 हिंसा में शामिल 05 और दंगाई गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी/SSP NAINITAL के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था का मखौल उड़ाते हुए पुलिस-पत्रकारों पर जानलेवा हमला व दंगा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बनभूलपुरा हिंसा के दंगाइयों के एक-एक दंगाई को चुन-चुन कर सबक सिखाया जायेगा। पुलिस ने अब तक 42 दंगाइयों की गिरफ्तारी की है। आज 05 अन्य की गिरफ्तारी की गई है। वहीं, दंगे के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसके लड़के अब्दुल मोईद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि गत 08 फरवरी, 2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के संबंध में थाना बनभूलपुरा में 03 अभियोग दर्ज किये गये हैं।

लगातार दबिश दे रही पुलिस

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में बृहद स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी। उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 37 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।

इसी कड़ी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में आज 05 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक पुलिस कार्यवाही में कुल 42 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

आज इनकी हुई गिरफ्तारी

मौहम्मद इस्तकार उर्फ जब्बा पुत्र मौहम्मद अल्ताफ निवासी लाइन नंबर 08, बिलाली मस्जिद के पीछे वाली गली, बनभूलपुरा, उम्र-22 वर्ष। शरीफ उर्फ पाचा पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी लाइन नंबर-12, न्यू ऐरा स्कूल के पास, बनभूलपुरा उम्र-29 वर्ष। आदी खान पुत्र परवेज खान निवासी किदवई नगर, बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष। मोहम्मद आसिफ पुत्र मौहम्मद युसुफ निवासी सफदर का बगीचा, बनभूलपुरा, उम्र-30 वर्ष। हुकुम रजा पुत्र वाहिद रजा खान निवासी लाइन नंबर 08, हाल निवासी-वारसी कॉलोनी जवाहरनगर, उम्र-33 वर्ष।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments