HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नाम वापसी ने दिखाया सुनहरा रंग, सभी पदों पर निर्विरोध...

अल्मोड़ा : नाम वापसी ने दिखाया सुनहरा रंग, सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

👉 अल्मोड़ा देवभूमि उद्योग व्यापार मण्डल की चुनावी प्रक्रिया
👉 संजय साह ‘रिक्खू अध्यक्ष एवं दीप चन्द्र जोशी महासचिव बने

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा | देवभूमि नगर उधोग व्यापार मण्डल की चुनाव प्रकिया का चॊथा दिन नाम वापसी का रहा। खास बात ये रही कि नाम वापसी के बाद सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। जिसमें संजय साह ‘रिक्खू’ निर्विरोध अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी महासचिव बन चुके हैं। जिसकी विधिवत घोषणा चुनाव के लिये तय तिथि को होगी और शपथ दिलाई जायेगी।

आज नाम वापसी का दिन था। जिसमें अध्यक्ष पद के दावेदार अनिल गुरूरानी, हिमांशु काण्डपाल और मॊ. नौसाद ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद मैदान में अध्यक्ष पद पर एकमात्र प्रत्याशी संजय साह रिक्खू रहे। जिससे उनका का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।

उपाध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी प्रमोद कुमार भीमा के नाम वापस ले लिया। इसके बाद मैदान में रहे दो प्रत्याशियों में से दीपक जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं आनंद सिंह भोज कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुन लिये गये। इनका पर्ची के माध्यम से निर्विरोध निर्वाचन हुआ। महासचिव पद पर दो प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी रोहित साह के नाम वापस लेने से इस पद पर दीप चन्द्र जोशी का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

महिला उपाध्यक्ष पद दो प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी चन्द्रा रावत ने नाम वापस लिया और मनु गुप्ता का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी हिमांशु बिष्ट ने नाम वापस लिया, जिससे इस पद पर रोहित साह निर्विरोध चुन लिये गये हैं। इस प्रकार उपसचिव पद पर दो प्रत्याशी जयप्रकाश एवं अमन टकवाल दावेदार थे। सर्वसम्मति से सिक्का उछालकर चयन प्रक्रिया चली, तो इस आधार पर जयप्रकाश वरिष्ठ उपसचिव एवं अमन टनवाल कनिष्ठ उपसचिव निर्विरोध निर्वाचित कर लिये गये।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी त्रिलोचन जोशी ने कहा कि देवभूमि नगर व्यापार मण्डल के सभी आठ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो चुका है। जो एक स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रक्रिया का बड़ा उदाहरण है। चुनाव संचालन समिति के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और इस मौके पर देवभूमि व्यापार मण्डल की मजबूती के लिए एकजुटता का परिचय देने का संकल्प लिया गया। सह निर्वाचन अधिकारी विनीत बिष्ट ने कहा कि आगामी 25 फरवरी ( रविवार) को दिन में 12 बजे से नन्दादेवी परिसर में नवनिर्वाचित नगर व्यापार मण्डल पदाधिकारियों का शपथ समारोह आयोजित किया जायेगा।

नवनिर्वाचित नगर व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सादगी से सम्पन्न कराने पर निर्वाचन अधिकारियों एवं चुनाव संचालन समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। निर्वाचन प्रक्रिया चुनाव सह पर्यवेक्षक मनोज सनवाल एवंवं राजेन्द्र सिंह बिष्ट की निगरानी में सम्पन्न हुई।

नामांकन एवं चुनाव परिणाम की सम्पूर्ण प्रकिया में सह निर्वाचन अधिकारी विनीत बिष्ट एवं संचालन समिति के वरिष्ठ व्यापारी नेता दीप लाल साह, सलाहकार अनूप गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष हरेन्द्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, सदस्यता प्रभारी राजेन्द्र तिवारी, तरूण धवन, हरीश कनवाल, दिनेश मठपाल, हिमाँशु काण्डपाल, अक्षित पाण्डेय, आशीष जोशी, दीक्षित जोशी, अर्जुन सिंह बिष्ट, अमरीश कुमार एवं मुख्य मीडिया प्रभारी मनोज सिंह पवार आदि मॊजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments