HomeUncategorizedमुझ पर परमात्मा की कृपा, चुनौती आती है तो ज्यादा निखरता हूं...

मुझ पर परमात्मा की कृपा, चुनौती आती है तो ज्यादा निखरता हूं : मोदी

17वीं लोकसभा के अंतिम कार्य दिवस पर पीएम का संबोधन

New Delhi/देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 17वीं लोकसभा के अंतिम कार्य दिवस पर अपने संबोधन से लोकसभा चुनाव से पूर्व अपने बुलंद हौंसलों का संकेत दिया। उन्होंने जो कुछ कहा वह समर्थकों के लिए बड़ा संदेश होगा, वहीं विरोधियों के लिए तरकश से निकले शब्दबाण।

ADVERTISEMENTSAd

नरेंद्र मोदी ने आज बीते 05 सालों के कार्यकाल में हुए कामकाज और सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। वह आगामी लोकसभा चुनाव 2024 पर अपनी बात कहने से भी नहीं चूके। कहा कि वे चुनौतियों का आनंद लेते हैं। मोदी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का आवश्यक पहलू है और हम सब इसे गर्व से स्वीकार करते हैं। हमारा लोकतंत्र पूरे विश्व को अचंभित कर रहा है। मुझे विश्वास है यह ऐसे ही बना रहेगा। मुझ पर तो परमात्मा की कृपा रही है कि जब चुनौती आती है तो मैं ज्यादा निखरता हूं। हम हर चुनौतियों का सामना कर पाए हैं।

सबका साथ-सबका विकास’ का दिया मूल मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राम मंदिर आने वाली पीढियों के लिए गर्व का विषय होगा। यह अलग बात है कि हर किसी में ऐसा समार्थ्य नहीं होता है कि वह इन चीजों पर गर्वान्वित महसूस करे। फिर भी इस सदन में भविष्य को लेकर जो बातें हुई हैं, उसमें संवेदना, संकल्प और सहानुभूति तीनों का समावेश है। सांसदों ने जो बातें कहीं, उनमें सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को आगे बढ़ाने का तत्व भी है।

कुछ लोग चुनाव आते ही घबराते हैं

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने एक बिल लाकर हमने पूरी भावी पीढ़ी को सुरक्षित किया है। पीएम ने कहा कि कुछ लोग चुनाव के आते ही घबराने लगते हैं। हम देश की भावी पीढ़ी के लिए हमेशा कुछ न कुछ अच्छा करते रहेंगे। ये सदन हमें प्ररेणा देता रहेगा। सामूहिक संकल्प, सामूहिक शक्ति के साथ उत्तम से उत्तम काम करेंगे। उन्होंने कहा, हम भारत की भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करते रहेंगे।

 

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments