HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: ढाबे में शराब पिलाने वाला दुकानदार गिरफ्तार

बागेश्वर: ढाबे में शराब पिलाने वाला दुकानदार गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: ढाबे में अवैध रूप से शराब पिलाने पर पुलिस ने एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है। झिरौली पुलिस की कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस नशे के विरुद्ध अभियान पर है। उसके बावजूद कुछ दुकानदार बिना लाइसेंस के शराब परोसने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। झिरौली पुलिस ने जोशीपालड़ी गांव निवासी दुकानदार राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। वह चिड़ियापुर में ढाबा चलाता है। थानाध्यक्ष उमेश सिंह रजवार ने कहा कि ढाबे में आरोपित अवैध रूप से शराब पिला रहा था। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। टीम में एचसी प्रकाश जोशी, जगदीश प्रसाद शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments