HomeBreaking Newsनीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, 2 डिप्टी सीएम सहित...

नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने, 2 डिप्टी सीएम सहित 8 मंत्रियों ने शपथ ली

ADVERTISEMENTS

पटना | जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता नीतीश कुमार ने रविवार शाम 5 बजे नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष रहे विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। अन्य कैबिनेट मंत्री को भी शपथ दिलाई गई। साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि अब कहीं जाने का कोई सवाल नहीं है।

नीतीश ने आज सुबह 11 बजे ही इस्तीफा दिया था। इस्तीफे के साथ नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद दोपहर में भाजपा ने नई सरकार को समर्थन का औपचारिक ऐलान किया था। शाम पांच बजे हुए समारोह में नीतीश के साथ कुल 8 मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रियों में मुख्यमंत्री समेत 2 कुर्मी, 2 भूमिहार, 1-1 राजपूत, दलित, कहार, कोइरी और यादव हैं।

राजभवन में आयोजित समारोह में बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नीतीश कुमार के बाद भाजपा के सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, जदयू के विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, भाजपा के ही प्रेम कुमार, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। इस मौके पर भाजपा समर्थकों ने जय श्री राम और मोदी-मोदी के नारे लगाए। वहीं, हम के समर्थकों ने जय भीम तथा जदयू समर्थकों ने नीतीश कुमार के पक्ष पर नारा लगाया।

शपथ ग्रहण समारोह में बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, जदयू सांसद ललन सिंह, भाजपा नेता मंगल पांडे और राजीव प्रताप रूडी समेत कई अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments