HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को मिली नई धार, महिला विंग...

अल्मोड़ा : पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को मिली नई धार, महिला विंग का गठन

ADVERTISEMENTS
📌 कीर्ति चटर्जी महिला जिलाध्यक्ष, शांति जुयाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर निरंतर चल रहे आंदोलन को धार देने के लिए संगठन के महिला विंग का गठन कर लिया गया है। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की जिला कार्यकारिणी की की यहां राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में हुई बैठक में सर्वसम्मति से कीर्ति चटर्जी को महिला विंग का जिलाध्यक्ष एवं शांति जुयाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही दीपक पाण्डेय को जिला आईटी सैल प्रभारी, दीपक बिष्ट को सह प्रभारी नियुक्त किया गया।

 पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को मिली नई धार
पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को मिली नई धार

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कार्मिकों की मेहनत की कमाई को सरकार शेयर बाजार के माध्यम से निजी हाथों को सौंप रही है। जिससे उनका भविष्य संकट में है। उन्होंने कहा कि उघोगपतियों का कर्ज माफ करते समय सरकारों को अर्थव्यवस्था की चिंता नहीं होती लेकिन कार्मिकों को पुरानी पेंशन देने पर सरकार अर्थव्यवस्था बिगड़ जाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ देती है। उन्होंने कहा कि कार्मिक अब अपनी मांगों को लेकर जागरूक हो गये हैं और अब पुरानी पेंशन लेकर ही दम लेंगे।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी ने तथा संचालन जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने किया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में प्रांतीय कोर कमेटी से धीरेन्द्र पाठक, जिला संयोजक डॉ. मनोज जोशी, जिला महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी, जिला मीडिया प्रभारी नितेश काण्डपाल, धौलादेवी भैसियाछाना ब्लाक संयोजक राजू महरा, उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष हिमांशु तिवारी, हरिवंश बिष्ट, मोहन जोशी, कैलाश जोशी, संजय जोशी, दीपशिखा मेलकानी, अजरा परवीन, मीना गिरी, ज्योती राणा, कीर्ति चटर्जी, किरन पाटनी, सुनीता जोशी, हेमा पांडे, कल्पना जोशी, मनीषा भट्ट, निर्मला रावत, नमिता जोशी, पवन मुस्यूनी, महताब अंसारी, गिरीजा भूषण जोशी, गोपाल सिंह, सुमन पांडे, कृष्णा पांडे, तपन कुमार तिवारी, हेमा चम्याल, नेहा नेगी, अनिल कांडपाल, गिरीश मठपाल, धीरज जोशी, कविन्द्र उप्रेती, शान्ति देवी, मथुरा दत्त, नन्दाबल्लभ मैनाली, केवल प्रसाद, दीपक पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments