HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नाबालिग युवती हो गई गर्भवती, दुष्कर्म का आरोप में युवक...

अल्मोड़ा : नाबालिग युवती हो गई गर्भवती, दुष्कर्म का आरोप में युवक गिरफ्तार

एफआईआर दर्ज होने के महज 03 घंटे में गिरफ्तारी

CNE REPORTER, ALMORA/कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने पोक्सो एक्ट के 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती भी हो गई। पीडिता की मां की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। जिसके मात्र तीन घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस के अनुसार गत दिवस एक महिला ने कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि मोहन कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा उसकी पुत्री, उम्र 17 वर्ष के साथ दुष्कर्म किया है। जिससे उसकी पुत्री गर्भवती हो चुकी है। जिस पर तत्काल कोतवाली अल्मोड़ा में आरोपी मोहन कुमार के विरुद्ध धारा-376 भादव0 व 5J (ii)/6 पोक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा द्वारा अपराध की गंभीरता/संवेदनशीलता के दृष्टिगत सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री अरुण कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी से बुधवार को ही एफआईआर दर्ज होने के लगभग 03 घंटे में अभियुक्त मोहन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मोहन कुमार, उम्र 29 वर्ष पुत्र ख्याली राम यहां ग्राम पलना, पोस्ट ढौरा, लमगड़ा का निवासी है। पुलिस टीम में महिला एसआई रिंकी सिंह व कांस्टैबल मनोज कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments