HomeUttarakhandAlmoraराइंका दौलाघट के विद्यार्थियों ने दिया प्रकृति को संरक्षित करने का संदेश

राइंका दौलाघट के विद्यार्थियों ने दिया प्रकृति को संरक्षित करने का संदेश

ADVERTISEMENTS
भाषण में मयंक प्रथम, निशा द्वितीय व अंशिका तृतीय

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। मेरा गांव मेरा वन अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज दौलाघट (अल्मोड़ा) में छात्र-छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मयंक जोशी, निशा घड़िया व ,अंशिका रावत क्रमशः प्रथ ,द्वितीय व तृतीय रहे।

दौलाघट के विद्यार्थियों ने दिया प्रकृति को संरक्षित करने का संदेश
दौलाघट के विद्यार्थियों ने दिया प्रकृति को संरक्षित करने का संदेश

हंस फाउंडेशन के द्वारा उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊ मंडल के दस विकासखंडों के एक हजार गांव मे वनाग्नि शमन एवं रोकथाम परियोजना का संचालन किया जा रहा है। वनाग्नि रोकथाम हेतु जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन वृहद स्तर पर किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मेरा गांव मेरा वन अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज दौलाघट (अल्मोड़ा) में भाषण प्रतियोगिता हुई। इसके माध्यम से वनों को आग से होने वाले दुष्प्रभावों, जलवायु परिवर्तन और प्रकृति को संरक्षित करने का संदेश दिया गया।

हंस फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक रजनीश रावत के द्वारा परियोजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए वनों का महत्व बताया गया। वनों के संरक्षण मे सहयोग करने को कहा गया। तत्पश्चात वन विभाग के वन दरोगा हरेंद्र सिंह सतवाल ने वनों की आग से हो रहे नुकसान के बारे मे बताया व वनाग्नि की समस्या के बारे मे चर्चा की। प्रधानाचार्य चंदन पोखरिया ने बताया कि वन हमारे लिए जीवनदायक हैं इसलिए वन की रक्षा हमारे जीवन की प्राथमिकता होनी चाहिए। अन्य लोगों को भी जागरूक करने को कहा।

भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक अनीता आर्या, राजेंद्र परिहार, चंद्रेश पंत ने विचार रखे। कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक चंद्रेश पंत, दीपक ओली, शंकर कुमार, वन विभाग से हरेंद्र सिंह सतवाल व आनंद सिंह परिहार आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments