HomeBreaking News22 जनवरी कैलेंडर पर लिखी एक तारीख नहीं, नए कालचक्र का उद्गम...

22 जनवरी कैलेंडर पर लिखी एक तारीख नहीं, नए कालचक्र का उद्गम है : मोदी

ADVERTISEMENTS
सदियों की प्रतिक्षा के बाद आए हमारे राम

राम कोई विवाद नहीं समाधान हैं

CNE DESK/राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। अपने भावुक भाषण की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि आज हमारे राम आ गए हैं। कहा कि 22 जनवरी कैलेंडर पर लिखी एक तारीख नहीं है, यह एक नए कालचक्र का उद्गम है।

पीएम मोदी ने कहा आज हमारे राम आ गये हैं। सदियों की प्रतिक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं। इस शुभ घड़ी की सभी समस्त देशवासियों को बधाई। मोदी के ही शब्दों में ”कंठ अवरुद्ध है, मेरा शरीर अभी भी स्पंदित है, चित अभी भी उस पल में लीन हैं। हमारे रामलला अब टेंट में नही रहेंगे, अब रामलला दिव्य मंदिर में रहेंगे। सदियों की प्रतिक्षा के बाद हमारे राम आ गए हैं। त्याग और तपस्या के बाद हमारे राम आ गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा ,’मुझे विश्वास है, प्रभु राम हमें जरूर क्षमा करेंगे। हमें इतने सालों बाद श्रीराम का मंदिर मिला है। गुलामी की मानसिकता को तोड़कर राष्ट्र उठ खड़ा हुआ है। ये समय सामान्य नहीं है। लंबे वियोग से जो विपत्ति आई थी, वो खत्म हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर युग में लोगों ने राम को जीया है। हर युग में लोगों ने अपने-अपने शब्दों में अपनी तरह से राम को अभिव्यक्त किया है। यह राम रस जीवन प्रवाह की तरह निरंतर बहता रहता है।’ पीएम मोदी ने आगे कहा कि राम आग नहीं ऊर्जा हैं। विवाद नहीं समाधान हैं।

वहीं यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्र राममय है। राम मंदिर बनाने के लिए संतों सन्यासियों पुजारियों, नागाओं, निहंगों, बुद्धिजीवियों, राजनेताओं सभी समाज के लोगों ने खुद को समर्पित कर दिया. मंदिर वहीं बना है, जहां का संकल्प किया था।

यहां देखिए पीएम का पूरा संबोधन –

 

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments