HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नशे में डायल 112 को कर दिया फोन, पुलिस आए...

अल्मोड़ा : नशे में डायल 112 को कर दिया फोन, पुलिस आए तो पड़ोसी संग लड़ते पाया, दोनों के खिलाफ कार्रवाई

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। किसी बात को लेकर अपने पड़ोसी से झगड़ रहे व्यक्ति ने शराब के नशे में पुलिस को 112 में फोन कर बुला लिया। जब मामले की जांच को लेकर पुलिस पहुंची तो फोन करने वाला नशे में लड़ते—झगड़ते मिला। जिस पर पुलिस ने दोनों पड़ोसियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमेश्वर के माला गांव निवासी गौरी राम पुत्र खीम राम द्वारा डायल 112 में फोन करने एवं अपने पड़ोसी पर उसके साथ झगड़ा करने का आरोप लगाया जिस पर सोमेश्वर पुलिस द्वारा मौके पर पहंच कर पाया कि गौरी राम नशे में धुत था और उसकी अपने पड़ोसी राजेन्द्र प्रसाद पुत्र धनी राम से लड़ाई हो रही थी। शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दोनों को उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा-81 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की।

संबंधित ख़बरें, शायद आप पढ़ना चाहें —

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments