HomeUttar Pradeshउत्तर प्रदेश में वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सात वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार को कानपुर का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वे मौजूदा कमिश्नर डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार की जगह लेंगे जिनका तबादला अपर पुलिस महानिदेशक एपीटीसी सीतापुर के पद पर किया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात ध्रुवकांत ठाकुर को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन के पद पर नियुक्त किया गया है जबकि पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध अशोक कुमार सिंह को ठाकुर के स्थान पर पुलिस भर्ती बोर्ड के एडीजी की जिम्मेदारी दी गयी है।

पीएसी में अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. केएस प्रताप कुमार को गोरखपुर जोन का अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है वहीं अपर पुलिस महानिदेशक एपीटीसी सुजीत पाण्डेय को अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी लखनऊ के पद पर भेजा गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन राजीव सभरवाल को अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. बीआर अंबेडकर अकादमी के पद पर भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments