HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : चौराहों के चौड़ीकरण की कवायद शुरू, अतिक्रमण हटाया जा रहा

हल्द्वानी : चौराहों के चौड़ीकरण की कवायद शुरू, अतिक्रमण हटाया जा रहा

हल्द्वानी समाचार | हल्द्वानी में जिला प्रशासन और नगर निगम ने चौराहे चौड़ीकरण किए जाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है आज सिंधी चौराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हुई।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

नगर निगम और प्रशासन की टीम के साथ ही भारी फोर्स मौके पर मौजूद है, इस दौरान नगर निगम की टीम ने अस्थाई अतिक्रमण को मौके पर ही हटा दिया। साथ ही अतिक्रमण का सामान जप्त भी किया गया है। इसके साथ ही सिंधी चौराहे चौड़ीकरण के प्रस्ताव के मुताबिक 12 मी. दोनों तरफ निशान लगाए गए हैं। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि चौड़ीकरण के प्रस्ताव के मुताबिक कार्य किया जा रहा है।

पहले कच्चे अतिक्रमण को हटाया गया है और पक्के अतिक्रमण के लिए चीन्हीकरण करते हुए 3 दिन का नोटिस दिया गया है अगर 3 दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उसे नगर निगम ध्वस्त कर देगा। साथ ही यदि कोई बिल्डिंग चौड़ीकरण की जद में आ रही है तो उसमें भी नोटिस देते हुए समय दिया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी, इसके अलावा चौड़ीकरण अभियान के लिए जिन-जिन चौराहों को चिन्हित किया गया है वहां भी अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments