HomeUttarakhandAlmoraकांग्रेस महज पार्टी नहीं ​बल्कि एक विचारधारा है: भूपेंद्र भोज

कांग्रेस महज पार्टी नहीं ​बल्कि एक विचारधारा है: भूपेंद्र भोज

ADVERTISEMENTS

👉 अल्मोड़ा में कांग्रेसजनों ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
👉 देश—प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कांग्रेस की मजबूती पर जोर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां जिला कांग्रेस कार्यालय में आज एकजुट कांग्रेसजनों ने पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कांग्रेस स्थापना दिवस कार्यक्रम का आगाज कार्यालय में झंडारोहण से हुआ। इसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित कर देश व प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि कांग्रेस देश की एक मजबूत विचारधारा के साथ ही भारतीय संस्कृति की वाहक है। उन्होंने युवा कार्यकताओं से पार्टी को मजबूती देने के लिए खुलकर पार्टी की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा देश में नफरत की राजनीति कर देश को बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महज पार्टी ही नहीं बल्कि एक कभी खत्म नहीं होने वाली विचारधारा है।

इस मौके पर पालिका के निर्वतमान अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के महान नेताओं ने विश्व में भारत को आगे बढ़ाने के लिए तमाम योजनाएं संचालित की और इनका फायदा आज भारत ही नहीं पूरे विश्व को मिल रहा है। गोष्ठी का संचालन करते हुए पार्टी के नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने कहा कि आज देश ने कांग्रेस पार्टी व कांग्रेस के महान नेताओं के योगदान से विकाश के रुप में विश्व में अपनी पहचान बना ली है।

कार्यक्रम में डा. मनोज कुमार जोशी, एनडी पांडे, रमेश लटवाल ने भी विचार रखे। गोष्ठी में कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सेवादल की महिला प्रदेश अध्यक्ष शोभा जोशी, दीपा साह, निर्मला कांडपाल, तारा भंडारी, लता तिवारी, अंबी राम आर्या, परितोष जोशी, अरविंद रौतेला, पूरन रौतेला, दीपक कुमार, ललित सतवाल, देव सिंह कनवाल, संजू सिंह, विपुल कार्की, निर्मल रावत, शरद साह, रोहित सत्याल, सहजाद कश्मीरी, लीला जोशी, महिपाल प्रसाद, नवल बिष्ट आदि कई कांग्रेसजन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments