HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : यहां चल रहा था फर्जी डिप्लोमा देने वाला इंस्टीट्यूट, संचालक...

हल्द्वानी : यहां चल रहा था फर्जी डिप्लोमा देने वाला इंस्टीट्यूट, संचालक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | हल्द्वानी पुलिस ने DPMI (Delhi Paramedical and Management Institute) खेड़ा गौलापार काठगोदाम में पैरामेडिकल कोर्स के फर्जी डिप्लोमा देने वाले संचालक को कमलुवागांजा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि हिमांशु नेगी पुत्र गोपाल सिंह नेगी निवासी मुखानी हल्द्वानी DPMI खेडा, गौलापार काठगोदाम का वर्ष 2019 का छात्र था। 11-10-2023 को हिमांशु नेगी ने दी तहरीर में बताया कि DPMI काठगोदाम के MD डॉ. प्रकाश सिंह मेहरा और प्रधानाचार्य डॉ. पल्लवी मेहरा व तनुजा गंगोला (रिसेप्निस्ट) ने लाखों रुपये हड़प लिए है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

DPMI काठगोदाम के संचालक/आरोपी ने बताया कि उसके द्वारा वर्ष 2018 में DPMI दिल्ली की फ्रैंचाईजी ली गयी, और पूर्वी खेडा गौलापार में DPMI काठगोदाम कॉलेज का संचालन शुरु कर पैरामेडिकल के विभिन्न कोर्सो शुरु कर छात्रों को एडमिशन दिया गया। DPMI काठगोदाम द्वारा वर्ष 2018 के 08, वर्ष 2019 के 37, वर्ष 2020 के 21 छात्र-छात्राओं को पैरामेडिकल कोर्स का डिप्लोमा दिया गया और वर्ष 2021 के 30 छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा देना शेष है।

पुलिस को काठगोदाम की मुख्य शाखा DPMI दिल्ली जाकर पता चला कि DPMI दिल्ली द्वारा DPMI काठगोदाम के वर्ष 2018 के 08 छात्र-छात्राओं को ही अब तक डिप्लोमा प्रदान किया गया है व वर्ष 2019 के 37 छात्र-छात्राओं के प्रथम वर्ष की परीक्षा कराकर प्रथम वर्ष की मार्कशीट दी गयी है। उसके बाद DPMI काठगोदाम के संचालक/आरोपी प्रकाश मेहरा (जोकि उक्त संस्थान का प्रबन्ध निदेशक है) द्वारा फीस जमा न करने पर DPMI दिल्ली द्वारा DPMI काठगोदाम को Fee डिफाल्टर घोषित कर कार्यक्रम बंद कर दिया।

वर्ष 2019 में कार्यक्रम बंद होने के बाद भी आरोपी प्रकाश मेहरा द्वारा छात्र-छात्राओं को अपने कॉलेज में लाखों रुपये की फीस लेकर दाखिला दिया और वर्ष 2019 के 37 व 2020 के 21 कुल 58 छात्र-छात्राओं को फर्जी डिप्लोमा प्रदान दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त

डॉ. प्रकाश मेहरा (मैनेजिंग डायरेक्टर) पुत्र खुशाल सिंह मेहरा नि. पूर्वी खेडा गौलापार, काठगोदाम हाल गिरजा विहार, कमलुवागांजा, थाना–मुखानी मूल निवासी-ग्राम कैथी, थाना मुन्स्यारी जिला पिथौरागढ, उम्र-36 वर्ष।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा, उनि. मनोज कुमार, कानि. 851 सुरेन्द्र सिंह शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments