HomeUttar Pradeshगुटखा लेडी से परेशान पति, दिन भर गुटखा खा मारती है पीक,...

गुटखा लेडी से परेशान पति, दिन भर गुटखा खा मारती है पीक, अजीब विवाद

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

News Highlights : नशेड़ी और सिरफिरे किस्म के पतियों के किस्से तो आपने बहुत सुने होंगे, लेकिन यहां कहानी में थोड़ा ट्विस्ट है। यहां पति महाशय पर कोई व्यसन नहीं, लेकिन पत्नि गुटखा खाने की इस कदर शौकीन है कि पति ने शादी चंद माह में उससे तौबा कर ली। परेशान पति उसे किसी बहाने से ससुराल छोड़ आया और लेने ही नहीं गया। जब पत्नी ने थाने में रपट दर्ज कराई तो पुलिस का बुलावा आया। फिर थाने पहुंच पति ने जो दुखड़ा सुनाया उसे सुन पुलिस भी हैरत में रह गई।

CNE MEDIA/ उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस के पास एक ऐसा मामला आया है, जिसने थाने समझौता वार्ता हेतु बुलाए गए काउंसलर को भी हैरत में डाल दिया। दरअसल, यहां एक एक गुटखा लेडी ने अपने पति का जीना दुश्वार कर दिया है। आरोप है कि वह दिन भर गुटखा खाती है। जिसकी पीक पूरे घर में जहां—तहां थूकती है। हालात इतने बुरे हैं कि पत्नी के मुंह से आती गुटखे की दुर्गन्ध के चलते पति उसका चुम्मा तक नहीं ले पाता। इसके अलावा घर का कोई ऐसा कोना नहीं बचा, जहां उसकी पत्नी ने गुटखा खाकर उसकी पीक न थूकी हो।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

परिवार परामर्श केंद्र में खुली पोल

हुआ यूं कि आगरा में एक पत्नी की व्यथा यह थी ​उसका पति उसे मायके छोड़ कर भूल गया है। अब वह उसे लेने भी नहीं आ रहा है। जिससे नाराज पत्नी ने परिवार परामर्श केंद्र में मदद मांगी। होते—होते यहां तीन तारीखें गुजर गई, लेकिन समझौता नहीं हो पाया। यह मामला हरी पर्वत थाना क्षेत्र के जीवनी मंडी का है।

आखिरकार जब कोई समझौता नहीं हुआ तो पति के खिलाफ केस दर्ज करने की संस्तुति की गई है। फिर थाने में पति को बुलवाया गया और पूछताछ हुई। काउंसलर डॉ. अमित गौड़ का कहना है कि पति ने भी अपना पक्ष रखा है।

इस मामले में पति का कहना है कि उसकी पत्नी एक गुटखा लेडी है। वह गुटखा खाकर घर के हर कोने में पीक मारती है। पति का कहना है कि शादी के आठ माह हो चुके हैं, लेकिन उसकी पत्नी के गुटखे की आदत लगातार बनी है। जिस कारण वह उसके करीब भी नहीं जा पाता है।

पति ने कहा कि उसकी पत्नी गुटखा लेने खुद ही बाजार जाती है। गुटखा खरीदते समय उसे किसी के सम्मान का भी ध्यान नहीं रहता। पत्नी की इन्हीं हरकतों के चलते उसने उसे मायके भेज दिया था।

पत्नी ने कही यह बात

इस मामले में पत्नी ने भी अपना पक्ष रखा। कहा कि वह गुटखा जरूर खाती है, लेकिन किसी के सामने नहीं खाती। वह गुटखा खाकर पीक भी थूकती है। पर घर की साफ—सफाई का भी पूरा ध्यान रखती है।

इधर बताया जा रहा है कि इस दंपती का गत दिनों समझौता भी हो गया था। तब पत्नी ने कहा था कि वह अब गुटखा खाना छोड़ देगी। इसके बावजूद पुन: यह दंपत्ति झगड़ पड़े। जिसका कारण यह था कि पत्नी दोबारा गुटखा खाने लग गई। तब से तीन तारीख हो गई, लेकिन बात नहीं बन पाई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments