HomeUttarakhandNainitalउत्तराखंड लाये गए शहीद जवानों के पार्थिव शरीर, CM Dhami ने दी...

उत्तराखंड लाये गए शहीद जवानों के पार्थिव शरीर, CM Dhami ने दी श्रद्धांजलि

देहरादून | जम्मू-कश्मीर में पुंछ आतंकी हमले में शहीद दो जवानों के पार्थिव शरीर को सोमवार को उत्तराखंड लाये गए।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर सेना ने दोनों शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा “देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे इन शहीदों को देश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार हर पल सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है।”

मुख्यमंत्री धामी ने शहीद गौतम कुमार और वीरेन्द्र सिंह के परिजनों से बात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र रक्षा के लिए हमारे जवानों द्वारा दिया गया बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

बाद में दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर को सेना के हेलीकॉप्टर से उनके घर के लिए रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में हुए आतंकी हमले में दोनों जवान शहीद हो गये थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments