HomeBreaking Newsशराब तस्कर ने पुलिस पार्टी पर चढ़ा दी कार, एसआई की मौत,...

शराब तस्कर ने पुलिस पार्टी पर चढ़ा दी कार, एसआई की मौत, होमगार्ड गंभीर

शराब तस्करी की सूचना पर बैरियर पर नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस पार्टी पर शराब तस्कर ने आल्टो कार चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। इस भीषण टक्कर में एक सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दरोगा गंभीर रूप से घायल है।

ADVERTISEMENTSAd

CNE DESK/प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार की है। बताया जा रहा है कि बिहार के ​बेगूसराय में तैनात एसआई खामस चौधरी की मौत हो गई है। साथ ही एक होमगार्ड बालेश्वर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद एसएसपी बेगूसराय मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

पुलिस का कहना है कि मंगलवार रात नावकोठी थानाध्यक्ष को शराब तस्करी को लेकर सूचना मिली थी। जिस पर उन्होंने आगे की कार्रवाई के लिए एसआई खामस चौधरी के नेतृत्व में टीम भेजी।

रात करीब 12:30 बजे का समय एक ऑल्टो कार को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया गया। इस बीच पुलिस की गाड़ी छतौना बुढ़ी गंडक नदी पुल के पास लगाया गया था। तभी रुकने के बजाए ऑल्टो कार ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। जब एसआई खामस चौधरी ने उस कार को रोकने का प्रयास किया तो कार चालक ने उन्हें रौंद डाला। साथ खड़े होमगार्ड को भरी जबरदस्त टक्कर लगी और वह भी जमीन पर गिर पड़ा।

इस भीषण टक्कर में सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। होम गार्ड जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर सूचना मिलने पर पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद गाड़ी मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीपीओ बखरी ने पुलिस टीम का नेतृत्व किया।

घायल होमगार्ड बालेश्वर ने कही यह बात

अस्पताल में भर्ती घायल होमगार्ड जवान ने रात में घटी घटना के बारे में बताया। कहा कि देर रात करीब 12 बजे सब इंस्पेक्टर खामस चौधरी के नेतृत्व में चार जवान चेकिंग कर रहे थे। छतौना बूढ़ी गंडक नदी पुल पर रात्रि गश्त चल रही थी। इस बीच एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें पीछे से आकर टक्कर मार दी। दुर्घटना में साहब ने वहीं दम तोड़ दिया। मृतक दरोगा मधुबनी के रहने वाले हैं। वह अपने पीछे पत्नी सहित चार बच्चों का भरा—पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments