HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी की 13 सड़कों और चौराहों की बदलेगी तस्वीर, बजट जारी

हल्द्वानी की 13 सड़कों और चौराहों की बदलेगी तस्वीर, बजट जारी

हल्द्वानी समाचार | हल्द्वानी शहर की 13 सड़कों और मुख्य तिराहे और चौराहों की सूरत बदलेगी। इसके लिए शासन ने लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड हल्द्वानी को 1423.6 लाख रुपये का बजट जारी किया है। लोनिवि ने टेंडर आमंत्रित किए हैं। विभाग का दावा है कि जनवरी से काम शुरू कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

ईई लोनिवि अशोक चौधरी ने बताया कि हल्द्वानी शहर व आसपास की सड़कों और चौराहों के सुधार के लिए शासन ने 1423.6 लख रुपए बजट की स्वीकृत किया है। इन सड़कों में मुख्य रूप से कमलुवागांजा तिराहा कालाढूंगी रोड जंक्शन सुधार कार्य, ऊंचापुल कालाढूंगी रोड जंक्शन सुधार कार्य, लालडांठ तिराहा कालाढूंगी रोड जंक्शन सुधार कार्य,

कठगरिया चौराहा कालाढूंगी रोड जंक्शन सुधार कार्य, मुखानी चौराहा कालाढूंगी रोड जंक्शन सुधार कार्य, कमलुआ गांजा रोड कालाढूंगी गैस गोदाम रोड जंक्शन सुधार कार्य, कुसुमखेड़ा तिराहा कालाढूंगी रोड जंक्शन सुधार कार्य, सिंधी चौराहा एवं मंगल पड़ाव मार्ग चौड़ीकरण एवं सुधार कार्य,

रामपुर रोड पंचायत घर चौराहा जंक्शन सुधार कार्य, यातायात नगर देवलचौड़ चौराहे का सुधार कार्य, लामाचौड़ चौराहा जंक्शन का सुधार कार्य, नरीमन चौराहा काठगोदाम जंक्शन का सुधार कार्य, कालटैक्स तिराहा जंक्शन का सुधार कार्य आदि शामिल है। जल्द ही इन सभी सुधार कार्यों का निर्माण किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments