HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : डामरीकरण के काम के लिए 07 दिन तक बंद रहेगा...

अल्मोड़ा : डामरीकरण के काम के लिए 07 दिन तक बंद रहेगा यह मार्ग

✒️ उप जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किये आदेश

CNE ALMORA/ उप जिला मजिस्ट्रेट जयवर्धन शर्मा ने कहा कि सोमेश्वर-गिरिछिना मोटर मार्ग में सोमेश्वर से गिरिछिना के मध्य डामरीकरण हेतु 04 दिसम्बर, 2023 से 10 दिसंबर, 2023 प्रातः 10 बजे से अपरान्ह् 03 बजे तक समस्त वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित अवधि में वैकल्पिक मार्ग के रूप में सोमेश्वर-कौसानी राजमार्ग का उपयोग किया जा सकता है। उप जिला मजिस्ट्रेट जयवर्धन शर्मा ने बताया कि यह प्रतिबंध अग्निशमन वाहन व एम्बुलेंस पर लागू नहीं होगा।

उन्होंने थानाध्यक्ष सोमेश्वर को इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, अल्मोड़ा इस प्रतिबन्ध व वैकल्पिक मार्ग की सूचना को मार्ग के प्रतिबंधित क्षेत्र के दोनों ओर सार्वजनिक स्थल में प्रदर्शित करना सुनिश्चित करेंगे।

राइंका अल्मोड़ा में एथलेटिक्स व कबड्डी प्रतियोगिता, रोचक मुकाबले

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments