HomeNationalएयरफोर्स का ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश, मिनटों में प्लेन जलकर हुआ खाक, दो...

एयरफोर्स का ट्रेनर एयरक्राफ्ट क्रैश, मिनटों में प्लेन जलकर हुआ खाक, दो पायलट की मौत

हैदराबाद | इंडियन एयर फोर्स का एक (पिलाटस पीसी 7 एमके II) ट्रेनिंग विमान सोमवार सुबह तेलंगाना में क्रैश हो गया। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई। प्लेन मेडक के बाहरी इलाके परिधि रवेली में क्रैश हुआ।

ADVERTISEMENTSAd

IAF के मुताबिक, विमान में दो पायलट मौजूद थे। जिसमें एक ट्रेनर थे जो नए कैडेट को प्लेन उड़ाना सीखा रहे थे। सोमवार सुबह डिंडिगुल के एयर फोर्स एकेडमी से विमान ने उड़ान भरी और 8:55 बजे क्रैश हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, प्लेन कुछ मिनटों में ही जलकर खाक हो गया।

पिछले 8 महीनों में एयर फोर्स का यह तीसरा प्लेन एक्सीडेंट है। इससे पहले जून में ट्रेनी विमान किरण क्रैश हो गया था। वहीं मई में मिग-21 प्लेन क्रैश हो जाने से तीन पायलटों की मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments