HomeBreaking Newsयूपी के वीडियो के जरिए, उत्तराखंड में माहौल खराब करने की साजिश

यूपी के वीडियो के जरिए, उत्तराखंड में माहौल खराब करने की साजिश

ADVERTISEMENTS

📌 एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

CNE DESK/यूपी के अनाथालय में किशोर से मारपीट का वीडियो उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित गुरुकुल का बता माहौल खराब करने की साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस के सख्त निर्देश के बावजूद जब लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करना बंद नहीं किया तो कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उल्लेखनीय है कि यूपी के सीतापुर स्थित एक अनाथालय में किशोर की बेहरमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में आया। जिसे कुछ लोगों ने गुरुकुल हरिद्वार का बताकर वायरल कर माहौल खराब करने का प्रयास शुरू कर दिया।

यह मामला जैसे ही एसएसपी के संज्ञान में आया तब उन्होंने लोगों से ऐसा न करने की अपील की। इसके बावजूद कुछ लोगों ने दोबारा यह वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया।

जिससे नाराज एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल (SSP Pramendra Singh Dobal) ने देर रात नगर कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिये। अब पुलिस वीडियो फर्जी तरीके से वायरल करने वालों को चिन्हित कर रही है।

बता दें कि यह वीडियो सीतापुर के एक अनाथालय का है। जिसका उत्तराखंड के हरिद्वार से कुछ लेना—देना नहीं है। इस मामले में पहले ही यूपी में मुकदमा दर्ज हो चुका है। इसके बावजूद कुछ लोग वीडियो को गुरुकुल का हरिद्वार का बताकर प्रचारित कर रहे हैं। अब नगर कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 153 ए, 505 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कोतवाली में मोबाइल टॉवर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज, जांच में खुला यह राज

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments