HomeBreaking Newsकोतवाली में मोबाइल टॉवर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज, जांच में खुला...

कोतवाली में मोबाइल टॉवर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज, जांच में खुला यह राज

CNE DESK/कभी—कभार पुलिस के पास कुछ ऐसे मामले आ जाते हैं, जिनको समझने और सुलझाने में जांच टीम के भी हाथ—पांव फूल जाया करते हैं। ऐसा ही वाक्या गत दिनों हुआ, जब एक आनलाइन एफआईआर कंपनी के तकनीशि​यन की ओर से दर्ज कराई गई। जो कि मोबाइल टावर चोरी होने को लेकर थी। इस घटना ने पुलिस को भी हैरान कर दिया कि आखिर पूरा मोबाइल टावर कैसे चोरी हो सकता है! जांच हुई तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ।

ADVERTISEMENTSAd Ad

08 माह बाद क्यों दर्ज कराई एफआईआर !

यह मामला प्रयागराज के कौशांबी का है। पुलिस के पास एक एफआईआर 50 मीटर के मोबाइल टॉवर की चोरी की दर्ज कराई गई थी। अब इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि यह टॉवर चोरी नहीं हुआ, ​बल्कि काफी समय पहले हटा लिया गया था। टॉवर कंपनी और अथॉरिटी के बीच करार खत्म होने पर यह फैसला सहमति से लिया गया था। इसके बावजूद कंपनी के तकनीशियन राजेश कुमार यादव ने पूरे 08 माह बाद टॉवर चोरी की एफआईआर दर्ज करा दी। अब वह खुद गायब है।

पुलिस के अनुसार फिलहाल यह जानना बाकि है कि संबंधित कंपनी के तकनीशियन ने टॉवर के चारी होने की शिकायत थाने में क्या सोचकर दर्ज कराई है ?

ज्ञातव्य हो कि यूपी के कौशांबी में पुलिस को 50 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर की चोरी को लेकर एक प्राइवेट फर्म के तकनीशियन से ऑनलाइन एफआईआर मिली थी। पुलिस के सामने यह समस्या आ गई कि वह उस टॉवर को कैसे ढूंढे, जो कभी चोरी ही नहीं हुआ।

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने कही यह बात

इधर इस मामले में कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मौजूदा साल के जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में ही करार पूरा होने पर कंपनी ने अपना पूरा सेट-अप हटा लिया था। इस मामले के तमाम साक्ष्य पुलिस के पास उपलब्ध हैं।

अलबत्ता इतना कहा जा सकता है कि यह तो पुलिस साबित कर चुकी है कि एफआईआर झूठी दर्ज कराई गई। इसके बावजूद इस रहस्य का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है कि कंपनी के तकनीशियन राजेश कुमार यादव ने यह सब क्यों किया ?

ऑनलाइन शिकायत में तकनीशियन ने कहा था कि जब वह 31 मार्च, 2023 को जांच को पहुंचे तो पूरा का पूरा टॉवर ही गायब हो गया था। फिलहाल पुलिस एफआईआर दर्ज कराने वाले तकनीशियन की तलाश कर रही है, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।

चार राज्यों के विस चुनाव नतीजे : कौन मारेगा चौका, कौन होगा बोल्ड

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments