क्राइम ब्रेकिंगससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...
नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...
पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप है। नाबालिग के दादा ने दुष्कर्म व पोती के गर्भवती होने की सूचना पुलिस को दी।

21 नवंबर 2023 को एक व्यक्ति ने कोतवाली अल्मोड़ा में उसकी नाबालिग पोती के साथ अभिषेक कुमार पुत्र राजेन्द्र राम निवासी ग्राम भेटुली, पोस्ट अयारपानी, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा, उम्र-20 वर्ष ने दुष्कर्म किये जाने और पोती के गर्भवती होने के संबंध में तहरीर दी। इस पर कोतवाली पुलिस ने अभिषेक कुमार के विरुद्ध धारा-376(3) भादवि व पोक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित हुई। पुलिस टीम ने ठोस सुरागरसी-पतारसी की और आरोपी अभिषेक कुमार को माल रोड अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक हेमा कार्की व कांस्टेबल खुशाल सिंह शामिल रहे।

