HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पोक्सो एक्ट में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा: पोक्सो एक्ट में 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उस पर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोप है। नाबालिग के दादा ने दुष्कर्म व पोती के गर्भवती होने की सूचना पुलिस को दी।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

21 नवंबर 2023 को एक व्यक्ति ने कोतवाली अल्मोड़ा में उसकी नाबालिग पोती के साथ अभिषेक कुमार पुत्र राजेन्द्र राम निवासी ग्राम भेटुली, पोस्ट अयारपानी, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा, उम्र-20 वर्ष ने दुष्कर्म किये जाने और पोती के गर्भवती होने के संबंध में तहरीर दी। इस पर कोतवाली पुलिस ने अभिषेक कुमार के विरुद्ध धारा-376(3) भादवि व पोक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत की। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित हुई। पुलिस टीम ने ठोस सुरागरसी-पतारसी की और आरोपी अभिषेक कुमार को माल रोड अल्मोड़ा से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक हेमा कार्की व कांस्टेबल खुशाल सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments