HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : झूला पुल को लेकर कांग्रेस और व्यापारियों ने फिर खोला...

बागेश्वर : झूला पुल को लेकर कांग्रेस और व्यापारियों ने फिर खोला मोर्चा

ADVERTISEMENTS

👉 जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन होगा तेज

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर | सरयू नदी पर बने झूला पुल खोलने की मांग को लेकर कांग्रेस तथा स्थानीय व्यापारी एक बार फिर मुखर हो गए हैं। अपनी मांग इसको लेकर उन्होंने दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेस कार्यकर्ता व दुकानदार सरयू पुल के पास पहुंचे। यहां सांकेतिक धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि झूला पुल बंद होने से कत्यूर बाजार तथा आसपास के दुकानों का कारोबार चौपट हो गया है।

प्रशासन ने पहले जनवरी में पुल बंद किया। बाद में दोबारा इसे बंद कर दिया। इस मामले में प्रशासन ने अक्टूबर में सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद पुल खोलने की बात की, लेकिन नवंबर आधा समाप्त हो गया है। अभी तक पुल नहीं खोला गया है। पुल नहीं खुलने से व्यापारी परेशान हैं। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रमोद मेहता,लोकमणि पाठक, फिरोज अख्तर, कवि जोशी,विपिन साह, गीता रावल, वीरेंद्र दानू, राजेंद्र गिरी, सचिन रावल, प्रीति आर्या, भीम कुमार, ललित गोस्वामी, प्रमोद जोशी, गोपाल राम टम्टा, शिखर साह, पवन साह, राजेंद्र टंगड़िया, राजेन्द्र परिहार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments