HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर की दो महिला खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

बागेश्वर की दो महिला खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर | जिले की दो सीनियर महिला फुटबालरों का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह उत्तराखंड टीम से खेलेंगी। उनके चयन पर खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

कोच नीरज पांडे ने बताया कि सीनियर महिला फुटबालर कोमल खड़ाई और कीर्ती पाल का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह उत्तराखंड की सीनियर टीम का हिस्सा बन गईं हैं। यह प्रतियोगिता 15 से 24 नवंबर तक पंजाब के अमृतसर में खेली जाएगी।

सीनियर महिला फुटबालरों का चयन बीते दिनों काशीपुर में आयोजित ट्रायल के बाद हुआ है। उन्होंने कहा कि बागनाथ फुटबाल क्लब व एकादमी के लिए यह गौरवाविंत करने वाले क्षण हैं। दोनों फुटबालर एकादमी से हैं। वह 28 वीं सीनियर वूमन नेशनल फुटबाल चैंपिनशिप खेलने रवाना हो गए हैं।

चयन पर क्लब के अध्यक्ष सुंदर रावल, सचिव ललित कनवाल, कविता दफौटी, खेल अधिकारी गुंजन बाला, कमल रावल, किरन नेगी, गीता कोरंगा आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments