HomeBreaking NewsBreaking : घर के आंगन के पास ही तेंदुए ने मार दिया...

Breaking : घर के आंगन के पास ही तेंदुए ने मार दिया बैल व दुधारू गाय

सीएनई रिपोर्टर, सुयलबाड़ी

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

रामगढ़ ब्लॉक के चोपड़ा गांव में मवेशीखोर तेंदुए ने एक दुधारू गाय व बैल की जान ले ली। जिस कारण पशुपालक को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। हैरानी की बात यह है कि गुलदार ने यह हमला घर के आंगन के पास ही कर दिया।

सीएनई संवाददाता के अनुसार चोपड़ा गांव के दिनेश चंद्र पुत्र अंबादत्त के एक बैल व दुधारू गाय को तेंदुए ने आंगन के पास ही मार डाला।

जिसके बाद पशु पालक दिनेश चंद्र ने वन विभाग को सूचना दी। आज मंगलवार सुबह वन विभाग के कर्मचारी को सूचित किया। जिसके बाद विभाग से दिवान सिंह व संजय टम्टा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृत पशु का मौके पर ही दफन किया और विभागीय कार्यवाई पूर्ण की।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों क्षेत्र में गुलदार का जबरदस्त आतंक है। इसकी आवाजाही दिन दहाड़े दिख रही है। क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों ने प्रशासन व वन विभाग से पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।

दिल्ली : तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, एक महिला की मौत, 26 को बचाया

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments