सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर | राष्ट्रीय एकता दिवस पर बागेश्वर जिले के तीन कर्मचारियों को सराहनीय एवं विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए।
ADVERTISEMENTS
पुलिस महानिदेशक ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। जिसमें जनपद के झिरौली थाने के थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी को अति उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान, महिला हेल्प लाइन की हेड कांस्टेबल कमला आर्या और कौसानी थाने के हेड कांस्टेबल पुष्कर नाथ को उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान से सम्मानित किया गया।
एसपी अक्षय प्रहलाद कोण्डे, सीओ अंकित कण्डारी, शिव राज राणा ने इसे जिले के लिए गौरव बताते हुए मैडल प्राप्त कार्मिकों को बधाई देते हुए अन्य पुलिस कार्मिकों से भविष्य में भी इसी प्रकार से मेहनत व लगन से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा है।
ADVERTISEMENTS
🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket
Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें