HomeUttarakhandNainitalउत्तराखंड : रिश्वत लेते पीआरडी कार्यालय का प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार

उत्तराखंड : रिश्वत लेते पीआरडी कार्यालय का प्रशासनिक अधिकारी गिरफ्तार

हल्द्वानी | विजिलेंस टीम ने पीआरडी कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी को 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार ने यह रिश्वत ड्यूटी लगाने के नाम पर मांगी थी। फिलहाल उनके आवास की तलाशी जारी है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

दरअसल, शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी कि उसके द्वारा युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार से ड्यूटी लगाने का निवेदन किया तो इनके द्वारा ड्यूटी लगाने की एवज में 15000/- रूपये की मांग की गई। निवेदन करने पर 10000/- रूपये में मान गये थे। प्रार्थी की ड्यूटी अक्टूबर महीने में जिला आबकारी कार्यालय रुद्रपुर में लगाई गई है। प्रार्थी द्वारा अपनी पारिवारिक समस्या के चलते प्रशासनिक अधिकारी से अपनी ड्यूटी गदरपुर की तरफ लगाने के लिए निवेदन किया तो उनके द्वारा 10,000/- रूपये की मांग की गई। जांच में शिकायत सही पाई गई, फिर क्या निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया।

जहां आज बुधवार को विजिलेंस टीम ने पीआरडी कार्यालय में नियुक्त प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार पुत्र ऋषीवीर सिंह नि. ग्राम सिकंदराबाद उझानी थाना मुजरिया जिला बदायूं हॉल निवासी कलेक्ट्रेट कॉलोनी मका डी- 4, रुद्रपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को शिकायतकर्ता से 10,000/- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ट्रैप टीम में ट्रैप प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के अतिरिक्त निरीक्षक विनोद कुमार यादव, उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र जोशी, हे कां. दीप चन्द्र जोशी एवं कानि. नवीन कुमार शामिल रहे। निदेशक सतर्कता महोदय द्वारा टैप टीम को 5000/- रूपये नगद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गयी है। पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल ने अपील की है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे आयें और टोल फ्री नम्बर-1064 पर कॉल करें।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments