HomeUttarakhandAlmoraGoa National Sports 2023: उत्तराखंड की पुरुष टीम ने जीता कांस्य पदक

Goa National Sports 2023: उत्तराखंड की पुरुष टीम ने जीता कांस्य पदक

गोवा राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड प्रदेश का पहला पदक

ADVERTISEMENTS

✍️ गोवा राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड प्रदेश का पहला पदक

National Games Goa: गोवा में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की बैडमिंटन टीम ने कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड को पहला पदक दिलाया। टीम ने दिल्ली की टीम को 3-2 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया है। प्रदेश की टीम की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर है।

कोच डीके सेन व निर्मला सेन के साथ टीम के खिलाड़ी
कोच डीके सेन व निर्मला सेन के साथ टीम के खिलाड़ी

बैडमिंटन टीम में यह शटलर रहे शामिल

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उत्तराखंड की पुरुष टीम में चिराग सेन, आदित्य जोशी, बोधित जोशी, चयनित जोशी, ध्रुव रावत, ध्रुव नेगी, ध्रुव नेगी, हिमांशु तिवारी, अंश नेगी व सोहेल अहमद थे। कोच डीके सेन DK Sen के निर्देशन में एकजुट होकर टीम ने शानदार प्रदर्शन कर पदक प्राप्त किया। टीम मैनेजर के रूप में निर्मला सेन थी।

उत्तराखंड प्रदेश की टीम ने किया कड़ा संघर्ष

उत्तराखंड की टीम ने दिल्ली की टीम को 3-2 से हराकर कांस्य पदक जीता। पहले एकल में उत्तराखंड के चिराग सेन को दिल्ली के कार्तिकेय गुलशन से 18-21 व 14-21 से हार का शामना करना पड़ा। दूसरे एकल में आदित्य जोशी ने दिल्ली के अर्जुन रेहानी को 21-17 व 21-19 से हराया।

पहले युगल में उत्तराखंड की जोड़ी चिराग सेन व ध्रुव रावत ने दिल्ली की जोड़ी कौस्तुभ व स्वर्ण राज बोरा को सीधे सेटों में 21-19 व 21-16 से हराया था।

तीसरे एकल में उत्तराखंड के ध्रुव रावत ने दिल्ली के अभिन्न वशिष्ठ को 16-21, 21-11 व 21-14 से हराया था। दूसरे युगल में उत्तराखंड की जोड़ी चयनित जोशी व शशांक छेत्री को दिल्ली की जोड़ी हर्ष राणा व निथिन कुमार से 21-23 व14-21 से हार का सामना करना पड़ा। उत्तराखंड कड़े मुक़ाबले में 3-2 से जीता। इससे पूर्व उत्तराखंड की टीम को कर्नाटक से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

टीम चैंपियनशिप में पहली बार पदक जीता

उत्तराखंड ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के टीम चैंपियनशिप में पहली बार पदक प्राप्त किया है। इससे पूर्व पिछले राष्ट्रीय खेल, गुजरात में महिला एकल में उत्तराखंड की अदिति भट्ट ने भी कांस्य पदक जीत था। अदिति भट्ट एक बार फिर गोवा राष्ट्रीय खेलों में भी कल से एकल में चुनौती पेश करेगी।

उत्तराखंड की टीम देश की 6 टीमों में से एक थी, जिन्होंने राष्ट्रीय खेलों के लिये क्वालीफाई किया था। राष्ट्रीय खेलों में केवल 6 टीमों का चयन होता है। उत्तराखंड की पुरुष बैडमिंटन टीम अगस्त माह में कलकत्ता में आयोजित ईस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार चैंपियन बनी थी।

उत्तराखंड टीम के प्रथम बार राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक (Dr. Alaknanda Ashok) समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह सहित समस्त खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों व उनके कोच डीके सेन व मैनेजर निर्मला सेन को शुभकामना दी है। खेल की उक्त जानकारी उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने दी है।

An Animal Rescuer Bhuvan Lal : अपनी जान पर खेल जाता है यह शख्स

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments