HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा/बागेश्वर: ​शहीद पुलिस कार्मिकों को श्रद्धासुमन अर्पित

अल्मोड़ा/बागेश्वर: ​शहीद पुलिस कार्मिकों को श्रद्धासुमन अर्पित

👉 कर्तव्य पथ पर अटल रहते लगा दी प्राणों की बाजी
👉 पुलिस स्मृति दिवस पर कई जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रम

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर: पुलिस स्मृति दिवस पर आज दोनों जिलों में पुलिस के उन वीर जवानों को नमन किया गया, जिन्होंने कर्तव्य पथ पर अटल रहते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुलिस के ऐसे शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।

अल्मोड़ा में एसएसपी राम चन्द्र राजगुरु समेत अन्य अधिकारियों व पुलिस ​कर्मियों ने पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाईन अल्मोड़ा में शहीद स्मारक पर जाकर शहीद पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों को याद किया और शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एसएसपी ने पुलिस स्मृति दिवस पर अपनी बात रखते हुए उत्तराखंड पुलिस के उप निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत, आरक्षी चमन सिंह तोमर, जवाहर सिंह व लक्ष्मण सिंह की शहादत के बारे में जानकारी दी। श्रद्धाजंलि देने वालों में सीओ विमल प्रसाद, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक जितेन्द्र पाठक, निरीक्षक अजय लाल साह, कमल पाठक, उमाशंकर पाण्डे समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। आज जनपद के सभी थानों, चौकियों व फायर स्टेशनों में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। 👇👇
बागेश्वर में भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

बागेश्वर: पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कर्तव्य के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए पुलिस के जवानों को याद किया गया। उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि अपने कर्तव्य के पथ पर अपना फर्ज निभाते हुए देश की सुरक्षा, संविधान निर्मित कानून की रक्षार्थ के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। 👇👇

पुलिस लाइन पर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने कहा कि ऐसे अधिकारी, कर्मचारी कर्तव्य पथ पर अपना फर्ज निभाकर वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी याद में हरवर्ष पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर शहीद पुलिस जवानों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बताया कि एक सितंबर 2022 से 31 अगस्त 2023 तक पूरे देश में 189 पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारी, कर्मचारी मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। जिसमें उत्तराखंड पुलिस के चार अधिकारी, कर्मचारी भी शामिल थे। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अंकित कंडारी, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट शिवराज सिंह राणा, प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments