HomeBreaking Newsयहां युवा व्यापारी पर झपट पड़े बंदर, अस्पताल में लगवाने पड़े इंजेक्शन

यहां युवा व्यापारी पर झपट पड़े बंदर, अस्पताल में लगवाने पड़े इंजेक्शन

बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की अपील

ADVERTISEMENTS

✍️ नागरिकों की बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की अपील

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

बंदरों की लगातार बढ़ती आबादी अब रिहायशी इलाकों में रहने वाले इंसानों के लिए खतरे व परेशानी का सबब बन चुके हैं। आज शुक्रवार को नैनीपुल में एक युवा व्यापारी पर बंदर झपट पड़े और कई जगह नाखुन लगा दिए। जिसके बाद उन्हें सीएचसी सुयालबाड़ी में प्राथमिक उपचार कराना पड़ा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
युवा व्यापारी पर झपट पड़े बंदर
Here monkeys pounced on a young businessman

बंदरों का लंबे समय से आतंक

उल्लेखनीय है कि नैनीपुल व आस—पास के इलाकों में कटखने बंदर काफी समय से आतंक मचा रहे हैं। राह चलते लोगों पर भी इनके द्वारा अकसर हमला कर दिया जाता है। बंदरों के आतंक के चलते खास तौर पर महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।

दुकान—घरों में घुस आते हैं

बंदर दुकानों व घरों में घुसकर सामान उठा ले जाते हैं। खाने—पीने की वस्तुएं लोगों के हाथों से छीन लिया करते हैं। आज यहां नैनीपुल में जनरल स्टोर चलाने वाले युवा व्यापारी धर्म सिंह पुत्र गोपाल सिंह बिष्ट पर दुकान पर ही हमला बोल दिया।

धर्म सिंह पर झपट पड़े बंदर

बंदरों का झुंड आज उनकी किराने की दुकान में घुस आया। इस दौरान उन्होंने व्यापारी धर्म सिंह के पेट व हाथ आदि में नाखून भी लगा दिये। जिससे वह चोटिल हो गए। शोर मचाने पर बंदर भाग गए।

अस्पताल में लगवाने पड़े इंजेक्शन

जिसके बाद स्थानीय लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी (CHC) ले गए। जहां उन्हें चार इंजेक्शन लगवाने पड़े। इधर स्थानीय लोगों ने वन विभाग से कटखने बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

VIDEO, अर्थी से लिपटा बंदर : इंसान की मौत पर अर्थी से लिपट खूब रोया बंदर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments