HomeNational6 मंजिला इमारत में आग लगी, 7 की मौत, पार्किंग में खड़ी...

6 मंजिला इमारत में आग लगी, 7 की मौत, पार्किंग में खड़ी 4 कार; 30 बाइक भी जलीं

गोरेगांव | मुंबई के गोरेगांव में शुक्रवार तड़के 6 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। पांच की हालत गंभीर है। 35 लोगों का इलाज चल रहा है और 4 घायलों को छुट्टी दे दी गई है। बिल्डिंग में फंसे 30 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

आग के कारण बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां भी जल गईं। इनमें 4 कार और करीब 30 बाइक शामिल हैं। आग किस वजह से लगी, यह अभी पता नहीं चल पाया है।

मरने वालों में दो नाबालिग और दो महिलाएं

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के एक अधिकारी ने कहा कि गोरेगांव पश्चिम के आजाद नगर इलाके में जय भवानी बिल्डिंग में सुबह करीब 3 बजे आग लग गई। आग में झुलसे लोगों को जोगेश्वरी के एक ट्रॉमा सेंटर और जुहू के कूपर अस्पताल ले जाया गया। इनमें से डॉक्टरों ने दो नाबालिग और दो महिलाओं समेत सात को मृत घोषित कर दिया।

आग बुझाने में फायर ब्रिगेड को करीब चार घंटे लग गए। अधिकारी ने कहा कि आठ से अधिक दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की मानें तो इमारत के पार्किंग में काफी पुराना कपड़ा रखा हुआ था, जिसमें आग लगी होगी, और देखते देखते पूरे पार्किंग और इमारत की पहली और दूसरी मंजिल में आग फैल गई।

डिप्टी CM देवेन्द्र फड़णवीस ने दुख जताया

महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेन्द्र फड़णवीस ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, गोरेगांव में आग लगने की घटना में जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुख हुआ। हम BMC और मुंबई पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और सभी सहायता प्रदान की जा रही है। उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments