HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: शिव सिंह बिष्ट के राज्यमंत्री बनने से झूमे कार्यकर्ता

बागेश्वर: शिव सिंह बिष्ट के राज्यमंत्री बनने से झूमे कार्यकर्ता

👉 बधाईयों को तांता, गरुड़ में की आतिशबाजी, बांटी मिठाई

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद् का उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार) मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया।

पार्टी कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के परिणामस्वरूप ही उन्हें यह सम्मान मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश संगठन का हार्दिक आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह पूरे बागेश्वर जनपद का सम्मान है। इस मौके पर मंगल मूर्ति संगठन, व्यापार संघ, भाजपा, भाजयुमो, महिला मोर्चा समेत विभिन्न संगठनों ने फूलमालाओं से शिव सिंह बिष्ट का स्वागत किया। बाजार क्षेत्र समेत गांवों में भी ग्रामीणों ने आतिशबाजी करते हुए मिष्ठान वितरित किया। संचालन महामंत्री डीके जोशी ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट, हरीश रावत, जिपंस जनार्दन लोहुमी, गोपाल सिंह किरमोलिया, सुनीता आर्या, जेसी आर्या, नंदन सिंह अल्मिया, इंद्र सिंह बिष्ट, नवीन खोलिया, सुनील दोसाद,कुंदन कबडोला, देवेंद्र गोस्वामी, राजू नेगी, विनोद भट्ट, रमेश जोशी, कैलाश खुल्बे, दीपक खुल्बे, रोहित कुमार, अक्कू रावत, हेमा पंत, जीवंती कांडपाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इधर भाजपा जिला कार्यालय में युवा नेता शिव सिंह बिष्ट को प्रदेश सरकार द्वारा राज्यमंत्री मनोनीत किये जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किय । जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण की अध्यक्षता में आयोजित स्वागत समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, दीपा आर्या, भावना रावत, नवीन परिहार, गिरीश परिहार, मनोज ओली, गौरव दास, डब्बू मेहता, मंगल राणा, चंदू थायत, राजेन्द्र नेगी, मनोज बचखेती, मोइउद्दीन अहमद, संजय साह, किशन नगरकोटी, दीपक रौतेला आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संजय परिहार ने किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments